ताज़ा ख़बरें

छात्रा से बैड टच करने बाले टीचर आरोपी को किया गया गिरफ्तार

खास खबर

छात्रा से बैड टच करने बाले टीचर आरोपी को किया गया गिरफ्तार
खंडवा, 10 फरवरी 2026

पुलिस अधीक्षक जिला खण्डवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा महिला संबंधी अपराधों में आरोपियों की गिरफ्तार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) खण्डवा श्री राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) खंडवा श्री महेन्द्र तारनेकर एवं एसडीओपी मूंदी श्री मनोहर गवली के निर्देशन में थाना प्रभारी मूंदी निरी. राजेन्द्र नरवरिया के नेतृत्व में थाना मूंदी के अपराध क्रमांक 44/26 धारा 74 बीएनएस 7/8 पॉक्सो एक्ट में आरोपी बाबुलाल पिता सकरन तिलके जाति बलाही उम्र 54 साल निवासी बालाजी रेसीडेंसी खंडवा को गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरण :- फरियादिया द्वारा स्कूल की क्लास मे बैड टच करने की शिकायत पर थाना मूंदी द्वारा अपराध क्रमांक 44/26 धारा 74 बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया । प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये मूंदी पुलिस द्वारा तत्काल आरोपी बाबुलाल पिता सकरन तिलके जाति बलाही उम्र 54 साल निवासी बालाजी रेसीडेंसी खंडवा को गिरफ्तार कर दिनांक 10.02.2026 को न्यायालय खंडवा पेश किया गया ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!