पंडित उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनायेगी भाजपा।
समर्पण दिवस पर भाजपा कार्यालय में होगा संगोष्ठी का आयोजन।
खंडवा। जिला मुख्यालय खंडवा भाजपा कार्यालय में 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर की अध्यक्षता में मनाया जाएगा। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान विचारक और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि हर वर्ष 11 फरवरी को मनाई जाती है। 11 फरवरी 1968 को मुगलसराय स्टेशन के पास उनका दुखद निधन हुआ था। इस दिन को भाजपा ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाती है और उनके समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने (अंत्योदय) के दर्शन को याद किया जाता है।भारतीय जनता पार्टी के पित्र पुरुष दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई जाती है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि 11 फरवरी पंडित जी की पुण्यतिथि के अवसर इंदिरा चौक स्थित भाजपा कार्यालय में 12:00 बजे समर्पण दिवस को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया है, आयोजित कार्यक्रम कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री तोमर के साथ ही जिले के जनप्रतिनिधि एवं पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर पंडित जी की प्रतिमा फोटो पर माल्यार्पण के साथ वर्ष भर में एक बार एकत्रित की जाने वाली आजीवन सहयोग निधि का भी शुभारंभ होगा, एवं संगोष्ठी के माध्यम से वरिष्ठ जन पंडित जी के जीवन चरित्र पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।












