
महिला कांग्रेस ने गांधी भवन में मनाया सक्रांति उत्सव
खंडवा/महिला कांग्रेस द्वारा गांधी भवन में मकर संक्रांति पर्व मनाया। इस अवसर पर सभी मातृ शक्तियों को शहर अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी एवं महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष हेमलता पालीवाल द्वारा हल्दी कुमकुम लगाकर सुहाग सामग्री वितरित की। सभी ने एक दूसरे को वेणी व कुमकुम लगा कर हर्षोल्लास से मकर संक्रांति का पर्व मनाया और तिल गुड़ एक दूसरे को खिलाएं।
जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमलता पालीवाल, ब्लॉक अध्यक्ष मीना वर्मा, कामिनी मंडलोई, उपाध्यक्ष मुमताज बी ,सुनीता रायकवार, पार्षद प्रतिभा कसेरा, सुधा पालीवाल ,मीनू मंडलोई,यज्ञवती वर्मा ,रूपा कास्डै सरोज बघेल, ज्योति आर्य, ममता सिंह, आशा कौरव ,कंचन दशोरे, सावित्री राठौर ,श्रद्धा पालीवाल, सहित महिला कांग्रेस के सदस्य उपस्थित रहे।









