राजस्थान

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चौमहला में 136 छात्राओं को नि: शुल्क साइकिल वितरण l

चौमहला/झालावाड़ (आबिद मंसूरी)

झालावाड़ जिले के चौमहला कस्बे के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को 9वी की 136 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण कि गई l
राजस्थान सरकार द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं लागू कर रखी है जैसे टैबलेट (लैपटॉप), स्कूटी वितरण एवम् छात्रवृत्ति आदि! ताकि बालिकाएं अपने घर का दैनिक कार्य करते हुए भी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देकर इन योजनाओं का लाभ लें और अपने जीवन का कैरियर बनाकर कई उच्च स्तर की नौकरियों पर पहुंचे तथा परिवार का नाम रोशन करे चौमहला के बालिका स्कूल में स्थानीय भाजपा मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार गायरी और ग्राम पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि अशोक भंडारी के मुख्य अतिथिय एव स्कूल की प्राचार्या श्री मति नीलमणि जी शर्मा की उपस्थिति में आज 136 साइकिलों का वितरण किया गया ! इस अवसर पर मंच संचालन श्री मति ललिता भाटी ने किया तथा उपस्थित अतिथियों को स्कूल की कुछ समस्याओं से भी अवगत करवाकर उनको शीघ्रता से पूरा करवाने का भी आग्रह किया जिस पर मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार गायरी ने बताया है कि केन्द्र सरकार के बजट अनुसार जी रामजी (म नरेगा)योजना के अन्तर्गत पंचायत में प्रस्ताव लेकर स्कूल में चार दिवारी और अतिरिक्त कक्षा कक्ष बनवाने का आश्वासन दिया ! उपस्थि सभी अतिथियों का अध्यापक हुकमी चन्द कालरा ने आभार व्यक्त किया ! इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष जगदीश भावसार, जिला जार अध्यक्ष दिलीप जैन, वासुदेव विश्वकर्मा,सचिन कटारिया आदित्य कटारिया,सीताराम वर्मा सहित कई सम्मानित जन उपस्थित रहे! जिनका स्कूल की छात्राओं ने तिलक लगाकर अतिथि देवोभवः की परम्परा अनुसार स्वागत सत्कार किया ! और कार्यक्रम के समापन पर पधारे हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया !

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!