ताज़ा ख़बरें

सोफिया कान्वेंट स्कूल में जल संरक्षण विषय पर कार्यशाला संपन्न

खास खबर

सोफिया कान्वेंट स्कूल में जल संरक्षण विषय पर कार्यशाला संपन्न

खण्डवा//सोफिया कॉन्वेंट स्कूल खंडवा में मंगलवार को “जल संरक्षण” विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई I इस अवसर पर #कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने उपस्थित विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, स्कूल के शिक्षकों एवं अन्य स्टाफ को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया I उन्होंने उपस्थित सभी अभिभावकों को अपने-अपने घरों की छतों पर रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर श्री गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि पानी की बढ़ती आवश्यकता के कारण भूजल स्तर लगातार गिरता जा रहा है। पानी को बचाना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए हम सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में “मिशन अमृत संचय” अभियान के तहत इन दिनों नदी नालों पर बोरीबंधान संरचनाए निर्मित की जा रही हैं, जिससे बहते हुए पानी को रोककर आसपास के जल स्रोतों का जलस्तर बढ़ाया जा सकता है।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि जिला प्रशासन ने जिले के सभी शासकीय कार्यालयों, अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों के आवास भवनों एवं अन्य सभी भवनों की पक्की छतों पर रूफ़ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने का निर्णय लिया है, ताकि वर्षा के पानी की एक भी बूंद व्यर्थ बहकर ना जाए और वर्षा का पूरा पानी जमीन में ही समा जाए।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी.एस. सोलंकी, स्कूल की प्राचार्य सिस्टर सेलिन लासराडो, उप प्रधानाचार्य सिस्टर नवीन तथा अन्य शिक्षक शिक्षिका भी उपस्थित थे I कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर श्री गुप्ता ने उपस्थित सभी अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!