ताज़ा ख़बरें

शहर के विकास को लेकर महापौर ने लोक निर्माण मंत्री से मुलाकात कर मांग पत्र प्रस्तुत किया।

खास खबर

शहर के विकास को लेकर महापौर ने लोक निर्माण मंत्री से मुलाकात कर मांग पत्र प्रस्तुत किया।
महापौर ने जिला अस्पताल से इंदौर नाका एवं नाके से तोल कांटे तक कांक्रीट सड़क निर्माण को लेकर मंत्री जी को सोंपा पत्र।
खंडवा।। नगर की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के मार्गदर्शन में शहर लगातार विकास की ओर अग्रसर है। बिना भेदभाव के शहर के प्रत्येक वार्डों में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रमुख रूप से शहर में जो पानी की समस्या थी उसका निदान महापौर अमृता अमर यादव के मार्गदर्शन में हो चुका है, और शहर की जनता को पानी की समस्या अब नहीं आ रही है। नई पाइपलाइन के माध्यम से अब शहर में पानी सप्लाई किया जा रहा है, कुछ ही दिनों में नई टंकियां के निर्माण एवं नए फिल्टर प्लांट के प्रारंभ हो जाने के बाद शहर को व्यवस्थित रूप से लगातार शुद्ध जल प्राप्त होगा। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सीवरेज योजना की भी स्वीकृति होकर टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण हो गई है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बुधवार को मध्य प्रदेश के कैबिनेट लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह द्वारा खंडवा जिले में 115 करोड रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया। डुल्हार में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत खंडवा की महापौर अमृता अमर यादव ने खंडवा डुल्हार सड़क मार्ग के लिए मंत्री राकेश सिंह को धन्यवाद दिया। इसी कार्यक्रम में महापौर अमृता यादव ने मंत्री राकेश सिंहजी को एक महत्वपूर्ण पत्र प्रेषित किया गया, जिसमें नगर के अत्यंत व्यस्त और संवेदनशील मार्ग—जिला चिकित्सालय से इंदौर नाका तथा इंदौर नाका से धर्मकांटा चौराहा तक फोरलेन सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण—के लिए शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया गया है।
महापौर ने मंत्री जी को अवगत कराया कि यह मार्ग जिला चिकित्सालय, एम्बुलेंस, मरीज वाहनों एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं का मुख्य लाइफलाइन रोड है। साथ ही शहर के दैनिक यातायात का केंद्रीय मार्ग होने से यहां निरंतर भारी ट्रैफिक दबाव बना रहता है। वर्तमान जर्जर स्थिति के कारण एम्बुलेंस व अन्य वाहनों को बार-बार बाधाओं का सामना करना पड़ता है, जिससे मरीजों की जान तक खतरे में रहती है।इसके अतिरिक्त वर्षा ऋतु में जलभराव व गड्ढों की स्थिति दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ा देती है, जिससे आम नागरिकों को गंभीर असुविधा झेलनी पड़ती है।जनहित एवं सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महापौर अमृता अमर यादव ने आग्रह किया है कि—
जिला अस्पताल से इंदौर नाका तथा इंदौर नाका से धर्मकांटा चौराहा तक फोरलेन सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण कार्य को शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाए।
महापौर ने विश्वास व्यक्त किया कि सड़क के दुरुस्तीकरण व फोरलेन निर्माण से न केवल स्वास्थ्य सेवाओं में गति आएगी बल्कि शहर के यातायात प्रबंधन में भी व्यापक सुधार होगा। सुनील जैन ने बताया कि महापौर द्वारा दिए गए पत्र को मंत्री जी ने पढा। उल्लेखनीय की महापौर द्वारा जिला अस्पताल से टाउन हॉल, नगर निगम, घंटाघर,मुंबई बाजार से रेलवे स्टेशन तक एवं जलेबी चौक से नगर निगम तक कांक्रीट सड़क स्वीकृत हो चुकी है शीघ्र ही इसका कार्य प्रारंभ होगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!