
नगर निगम द्वारा ई निविदा में होने वाली अनियमितता को लेकर कांग्रेसजनों ने विरोध प्रदर्शन किया

खण्डवा//नेता प्रतिपक्ष नगर निगम खंडवा मूल्लू दीपक राठौर सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयो के द्वारा गुरुवार को नगर निगम द्वारा ई निविदा में होने वाली अनियमितता के विरोध में कलेक्टर बंगले के सामने नमो वन पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया गया इसके पश्चात समस्त कांग्रेसकार्यकर्ता कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे जहां कलेक्टर श्री ऋषभ गुप्ता को ज्ञापन भी सोपा जिसमें खंडवा नगर निगम के द्वारा नगर वन निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात निविदाएं जारी कर वित्तीय अनियमितता, भ्रष्टाचार, दस्तावेजी हेरा फेरी एवं प्रक्रियात्मक उल्लंघन करने संबंधी कठोर कार्यवाही हेतु शिकायत दर्ज कराये जाने का उल्लेख किया गया।इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष दीपक मूल्लू राठौड़ सहित समस्त कांग्रेस जन मौजूद रहे।







