
क्षेत्र के विकास के लिए खंडवा विधायक ने उद्बोधन एवं रूबरू चर्चा कर मंत्री जी को सोंपा मांग पत्र।
महत्वपूर्ण रूप से खंडवा मुंदी सड़क मार्ग बजट में शामिल हो।
खंडवा। बुधवार 26 नवंबर का दिन खंडवा, मान्धाता, पंधाना क्षेत्र के लिए विकास की सौगात भरा दिन था। प्रदेश भाजपा सरकार के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह जी ने खंडवा जिले को लगभग 115 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि महत्वपूर्ण रूप से चर्चित खंडवा से डुल्हार सड़क मार्ग जो काफी क्षतिग्रस्त हो चुका था, उसका भूमि पूजन मंत्री राकेश सिंह द्वारा किया गया। खंडवा एवं पंधाना विधानसभा के कुछ गांव एवं जिला मुख्यालय खंडवा को जोड़ने वाले सड़क मार्ग के भूमि पूजन के लिए खंडवा विधायक कंचन मुकेश तंनवे ने मंत्री जी को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर खंडवा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर विधायक कंचन तंनवे ने आयोजित कार्यक्रम में मंत्री राकेश सिंह जी से उद्बोधन के साथ ही रूबरू चर्चा कर पत्र सोंपा। पत्र में महत्वपूर्ण रूप से खंडवा–मुंदी मार्ग को आगामी बजट में शामिल कर कार्य शीघ्र प्रारंभ करने का आग्रह।
प्रस्तावित रिंग रोड बायपास (नहालदा–भंडारिया–कृषि महाविद्यालय बीज केंद्र–अमरावती रोड–टीठिया जोशी–लोहारी–बड़गांव गुर्जर–सिरपुर–कोरगला–छैग़ाव देवी) के शीघ्र अनुमोदन का अनुरोध।
हरसूद नाका सिहाड़ा
पढ़ेला हनुमान (4 किमी) मार्ग चौड़ाई बढ़ाने का प्रस्ताव।
दो राष्ट्रीय मार्गों का महत्वपूर्ण लिंक। कालमुखी–केलवा (600 मीटर) मार्ग निर्माण से 20–25 गाँवों को मिलेगा सीधा लाभ कालमुखी बनेगा प्रमुख जंक्शन। इन मांगों का पत्र विधायक कंचन मुकेश तन्वे ने मंत्री जी को सौंप कर इसे स्वीकृत करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे, मांधाता विधायक नारायण पटेल , खंडवा नगर निगम की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वानखेड़े, भाजपा जिलाअध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, प्रवक्ता सुनील जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि,
कार्यकर्ता, अधिकारी व आमजन उपस्थित थे।










