ताज़ा ख़बरें

चौकी रामनगर पुलिस द्वारा चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी को महाराष्ट्र से किया गिरफ़्तार

चोरी का समान खरीदने वाले आरोपी से सोने चांदी के साढ़े पांच लाख रुपये का माल बरामद

चौकी रामनगर पुलिस द्वारा चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी को महाराष्ट्र से किया गिरफ़्तार
चोरी का समान खरीदने वाले आरोपी से सोने चांदी के साढ़े पांच लाख रुपये का माल बरामद
खंडवा, 24 नवंबर 2025
दिनांक 20.07.25 को फरियादी स्वप्निल पिता रमेश तिवारी उम्र 36 साल निवासी रिपोर्ट किया कि दिनांक 19.07.25 को अपने ससुराल मे गमी के कार्यक्रम मे बाहर गये थे। दिनांक 20.07.25 को वापस आपने घर आये, चेक करने पर सोने चांदी के आभूषण व नगदी कोई अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गये। इसी प्रकार रामनगर के शिवराम पिता छीतु अटोदे उम्र 42 साल निवासी साईनगर रामनगर ने रिपोर्ट किया कि वह काम करने बाहर गये थे, उनके मकान के ताले तोडकर कोई अज्ञात चोर घर मे रखे सोने चांदी के आभूषण एंव नगदी चुरा कर ले गये। दोनो फरियादी की रिपोर्ट पर क्रमश अपराध क्रमांक 428/25 एंव अपराध क्रमांक 429/25 धारा 331(4) 305 बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया।

विवेचना के दौरान पूर्व में आरोपी 1. भुरे खा पिता नूर खा उम्र 40 साल निवासी इन्दिरा कालोनी बैतुल 2. गोकुल पिता रामधार केवट 50 साल निवासी भीलपुरा सिवनी मालवा को गिरफ़्तार कर दोनो आरोपियों से 04 सोने की अंगुठी 01 सोने की चैन एवं एक पल्शर मोटर सायकिल तथा वारदात मे इस्तेमाल एक लोहे की टामी,एक लोहे के पेचकश,ग्लब्स, टार्च जप्त किया गया था। दोनो आरोपियो ने चोरी किये आभूषण रहुफ पिता समद निवासी समरसपुरा जिला अमरावती महाराष्ट्र को बेचना बताया था। रहुफ की तलाश करने पर फरार हो गया था।

पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय ने घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी कोतवाली अशोक सिंह चौहान एवं चौकी प्रभारी रामनगर नन्दराम वासुरे को आरोपी की गिरफ्तारी एवं माल बरामद करने के निर्देश दिये थे। इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र तारनेकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव कुमार बारंगे के मार्गदर्शन मे आरोपी की शीघ्र गिरप्तारी हेतु एक टीम का गठन किया गया।
टीम मे निरीक्षक अशोक सिंह चौहान थाना प्रभारी कोतवाली खण्डवा, चौकी प्रभारी रामनगर सउनि नन्दराम वासुरे, प्रधान आरक्षक महेश राठोर चौकी रामनगर, आरक्षक दिलीप गेहलोत चौकी रामनगर, एव उपनिरीक्षक हुकुम चौधरी पुलिस लाईन खण्डव प्रधान आरक्षक विक्रम वर्मा सायबर सैल, आरक्षक अनिल वछाने थाना पदमनगर खण्डवा टीम के द्वारा रामनगर क्षेत्र में हुई दोनो चोरी के सोने एवं चांदी के आभूषण खरीदने वाले को दिनांक 21.11.25 को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड लेकर आरोपी से चोरी का माल करीब पांच लाख पंचास हजार रुपये का बरामद किया गया।आरोपी को दिनांक 24.11.25 को खंडवा न्यायालय में जुडिशल डिमांड हेतु पेश किया गया है।

जप्त मशरूका- 01 सोने का हार 02 सोने के कडे, 02 सोने की कान के लटकन, 01 सोने का पेनडल 02 चांदी के पायजेप, 03 चांदी के सिक्के कुल कीमती 5.5 लाख रूपये।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!