जिले मे अवैध शराब प्रकरण मे 01 आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 06 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
41 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 24 नवंबर 2025
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन मे दिनांक 23.11.2025 को कुल 02 गिरफ़्तारी, 08 जमानती वारंट, 19 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 23.11.2025 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना थाना मूंदी के आरोपी रेखाबाई पति गणेश विश्वकर्मा जाति लोहार उम्र 33 साल नि. ग्राम दोगांलिया के कब्जे से 10 ली कच्ची महुंआ शराबन कीमती 900/-रुपये की जप्त की गई। उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 23.11.2025 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 06 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 7300/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 23.11.2025 को कुल 41 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 22 प्रकरणों मे 40 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 01 प्रकरणों मे 01 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 05 अनावेदक के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,501 1 minute read









