छत्तीसगढ़ताज़ा ख़बरेंमहासमुंद

*गांवों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत: कोटवार अब रखेंगे हर गतिविधि पर नजर, पुलिस ने जारी किए अहम दिशा-निर्देश*

*गांवों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत: कोटवार अब रखेंगे हर गतिविधि पर नजर, पुलिस ने जारी किए अहम दिशा-निर्देश*

*गांवों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत: कोटवार अब रखेंगे हर गतिविधि पर नजर, पुलिस ने जारी किए अहम दिशा-निर्देश*

भुवनेश्वर यादव:- महासमुंद (त्रिलोक न्यूज)

 

*मुसाफिरी पंजी संधारित करना अनिवार्य- ग्राम कोटवार अपने गांव में आने वाले प्रत्येक नए व्यक्ति का विवरण दर्ज करने के लिए मुसाफिरी पंजी तैयार करेंगे एवं उसका नियमित संधारण करेंगे।*

 

*संदिग्ध व्यक्तियों की तत्काल सूचना- यदि गांव में कोई संदिग्ध अथवा बाहरी व्यक्ति ठहरता है, तो उसकी सूचना बिना विलंब संबंधित थाना प्रभारी को देंगे।*

 

*माह में दो बार थाने में अनिवार्य उपस्थिति- प्रत्येक द्वितीय एवं चतुर्थ सप्ताह (माह में कम से कम दो दिवस) ग्राम कोटवार संबंधित थाना प्रभारी के समक्ष उपस्थित होकर साप्ताहिक ग्राम गतिविधियों एवं रिपोर्ट की जानकारी देंगे।*

 

*मुसाफिरी पंजी का नियमित निरीक्षण- थाना प्रभारी रोस्टर के अनुसार ग्रामवार मुसाफिरी पंजी का निरीक्षण करेंगे तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करेंगे।*

 

*अपराध एवं कानून-व्यवस्था संबंधी सूचनाएं नियमित देना- ग्राम कोटवार अपने गांव में होने वाली आपराधिक घटनाओं, संदिग्ध गतिविधियों, अस्वाभाविक मृत्यु, अज्ञात शव की पहचान, शांति एवं कानून-व्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां नियमित रूप से संबंधित पुलिस थाना को उपलब्ध कराएंगे।*

 

*महत्वपूर्ण हेल्प लाईन नंबरों- टोल फ्री हेल्पलाईन नंबर 1800 233 1905, आपात स्थिति में 112, साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930, अपने आसपास की अनैतिक गतिविधियों की शिकायत हेतु व्हाट्सएप नंबर 94792-29939 के बारे में दी गई जानकारी।*

 

जिले में गांवों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा पुलिस मुख्यालय द्वारा ग्राम कोटवारों की पुलिस थानों में उपस्थिति एवं दायित्वों को लेकर जारी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों के पालन हेतु शनिवार, 19 जुलाई 2026 को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में ग्राम कोटवारों की बैठक आयोजित की गई।

महासमुंद जिले के चारों अनुविभाग महासमुंद, पिथौरा, सरायपाली एवं बागबाहरा के अंतर्गत थानों में ग्राम कोटवारो की ली गई इस बैठक में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) एवं संबंधित थाना प्रभारियों ने ग्राम कोटवारों को उनके दायित्वों एवं नई व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गांवों में आने वाले प्रत्येक बाहरी व्यक्ति का विवरण दर्ज करने के लिए ‘मुसाफिरी पंजी’ संधारित करना अनिवार्य होगा। यदि कोई संदिग्ध अथवा बाहरी व्यक्ति गांव में ठहरता है, तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित थाना प्रभारी को देना होगी।

बैठक में कोटवारों को निर्देशित किया गया कि वे प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ सप्ताह में कम से कम दो बार संबंधित थाना प्रभारी के समक्ष उपस्थित होकर अपने गांव की साप्ताहिक गतिविधियों एवं महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराएं। वहीं थाना प्रभारी भी निर्धारित रोस्टर के अनुसार ग्रामवार मुसाफिरी पंजी का निरीक्षण करेंगे तथा संदिग्ध गतिविधियां पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

पुलिस अधिकारियों ने कोटवारों से कहा कि वे गांवों में होने वाली आपराधिक गतिविधियों, संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही, अस्वाभाविक मृत्यु अथवा अज्ञात शव की सूचना, कानून-व्यवस्था की स्थिति तथा शांति बनाए रखने से जुड़ी प्रत्येक महत्वपूर्ण जानकारी समय-समय पर पुलिस को उपलब्ध कराएं।

बैठक में विशेष रूप से निर्देश दिए गए कि कोटवार गांव में रहने वाले किरायेदारों, मुसाफिरों, फेरीवालों, लोगों को सरकारी अथवा निजी योजनाओं के नाम पर गुमराह करने वालों, कम समय में पैसा दोगुना करने का लालच देने वालों, अवैध मार्केटिंग एवं निवेश योजनाओं का प्रचार करने वालों, अधिक आय का प्रलोभन देकर मजदूरों को बाहर ले जाने वाले दलालों, मर्ग तथा गांव में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रमों की जानकारी भी नियमित रूप से संबंधित थाना अथवा चौकी को उपलब्ध कराएं।

बैठक में उपस्थित ग्राम कोटवारों को महत्वपुर्ण हेल्प लाईन नंबरों के बारे में बताया गया है। आपात स्थिति में 112, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, अपने आसपास की अनैतिक गतिविधियों की शिकायत हेतु व्हाट्सएप नंबर 94792-29939 के बारे में दी गई जानकारी। किसी भी दुर्घटना, विवाद या आपात स्थिति में 112 पर कॉल करने से पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम तत्काल मौके पर पहुंचती है। कम से कम समय में सहायता प्राप्त करने के लिए इस सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया गया है। क्षेत्र में गौवंश तस्करी को रोकने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। यदि किसी को भी गौवंश तस्करी या अवैध परिवहन की जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत नजदीकी थाने या “संवाद” हेल्पलाइन नंबर 9479229939 पर सूचना दें। साइबर ठगी का शिकार होते हैं, तो देरी न करें। तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, किसी भी शिकायत या आपातकालीन सूचना, त्वरित सहायता हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा जारी व्हाट्सएप नंबर 94792-29939 पर देंवे।। *संदिग्ध बाहरी,अप्रवासी होने की सूचना हेतु जारी टोल फ्री नंबर 1800-233-1905 का भी प्रचार हेतु निर्देशित किया गया*।

गांवों की सतत निगरानी और त्वरित सूचना आदान-प्रदान को और प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक थाना क्षेत्र में ग्राम कोटवारों का व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया जा रहा है, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा महत्वपूर्ण सूचना को तत्काल पुलिस तक पहुंचाया जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित ग्राम कोटवारों से कहा की एक ग्राम कोटवार. पुलिस और ग्रामीणों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके सक्रिय सहयोग से गांवों में अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में और अधिक सफलता मिलेगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!