ताज़ा ख़बरें

जल संरक्षण को लेकर दिल्ली के बाद भोपाल में भी मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुए कलेक्टर और सीईओ और जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिव्यादित्य शाह।

खास खबर

जल संरक्षण को लेकर दिल्ली के बाद भोपाल में भी मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुए कलेक्टर और सीईओ और जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिव्यादित्य शाह।

खंडवा।। जल ही जीवन है हम सब का दायित्व है कि जल की एक एक बूंद को हमें बचाना है आप सभी देख रहे हैं वर्षा काल में सिर्फ थोड़ी सी ही वर्षा होती है वर्षा के जल को कीमती धरोहर समझ कर हमें बचाना है, घर का पानी घर में खेत का पानी खेत में यदि हमने बचा लिया तो आने वाले भविष्य के लिए पानी की समस्या नहीं रहेगी। समाजसेवी और प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इसी उपदेश को लेकर खंडवा जिले कि प्रशासन टीम ने पानी के महत्व को समझते हुए पूरी सक्रियता के साथ कार्य किया और जल संरक्षण में देश में प्रथम स्थान पाया। इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका जिला कलेक्टर वृषव गुप्ता एवं जिला पंचायत के सीईओ नागार्जुन गौड़ा के साथ पूरी टीम का सहयोग रहा,इसी के साथ इस कार्य में जनप्रतिनिधियों का भी योगदान है। इसी उपदेश को लेकर पूरे देश में चल रही जल संरक्षण योजनाओं मैं प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विगत दिनों जहां देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के द्वारा कलेक्टर ऋषव गुप्ता एवं डॉ. नागार्जुन गौड़ा सम्मानित हुए वही सोमवार को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में “जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन” के लिए खंडवा जिले में नवाचार के लिए अग्रणी जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता और जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा कार्यपालीन यंत्री दिलीप कुमार के केथवास को सम्मानित किया। समाजसेवी प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव एवं पंचायत मंत्री श्री पटेल ने कार्यक्रम में उपस्थित इस सम्मानित मंच पर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह के सुपुत्र दिव्यादित्य शाह को भी आमंत्रित कर सम्मानित किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!