
एस एन कॉलेज के सामने हुआ प्रदर्शन,शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की रखी मांग

दिल्ली लाठीचार्ज पर खंडवा में कांग्रेस का प्रदर्शन,छात्रों के समर्थन में उतरे एनएसयूआई के कार्यकर्ता,केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
छात्रों की आवाज दबाने के लिए उनपर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है “चंदन राजपूत”
परिवर्तन लाइए, अपनी सोच में परिवर्तन लाइए,मीडिया जनता को सही चीज़ बताइये “पूजा शर्मा”
खंडवा/
दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध अब खंडवा तक पहुँच गया है। मंगलवार 21 जुलाई को एस एन कॉलेज के पास कांग्रेस नेता एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने छात्रों के समर्थन में जमकर प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घटना की निंदा की और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओ ने कहा कि छात्रों की आवाज दबाने के लिए बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
प्रदर्शन के दौरान छात्रा पूजा शर्मा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि “ये लोग खड़े हैं, सबके जीवन में परिवर्तन की ज़रूरत है। हर कोई, आप मीडिया भी… हम लोग, कुछ लोग ऐसा देख रहे हैं कि ‘हिंदू-मुसलमान’ ही चल रहा है वहाँ पर। कहाँ पर क्या चल रहा है, उस चीज़ से बाहर निकलिए अब।बहुत परिवर्तन की ज़रूरत है। हम लोग बहुत पीछे हो चुके हैं, बहुत ज़्यादा पीछे हो चुके हैं। और हमारी आने वाली ये जो नई पीढ़ी है, इसको हम क्या सिखा रहे हैं? हिंदू-मुसलमान सिखा रहे हैं? हिंदू-मुसलमान सिखा के इनको आप बेरोज़गार रखिए, कुछ भी मत करने दीजिए।जहाँ पर भी कोई भी मुद्दा उठता है, उसका अंत कहाँ पर होता है? हिंदू-मुसलमान पर अंत हो जाता है उस चीज़ का! परिवर्तन लाइए, अपनी सोच में परिवर्तन लाइए। उन्होंने मीडिया से निवेदन करते हुए कहा कि आप लोग भी सही चीज़ें बताइए जनता को,बहुत परिवर्तन की ज़रूरत है…”
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष चंदन राजपूत ने कहा कि
छात्रों की जहाँ बात आएगी, वहाँ सीना अड़ाकर खड़े होंगे। दिल्ली में अपने हक और अधिकार के लिए जो छात्र धरना, आंदोलन, प्रदर्शन कर रहे थे, उनके ऊपर बर्बरतापूर्वक यह सरकार ने, यह सरकार के नुमाइंदों ने, दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। किसी बहन के पांव तोड़ दिए, किसी का सर फोड़ दिया। यह क्या लोकतंत्र है? यह क्या लोगों के अधिकार की लड़ाई को लड़ने के लिए मारेंगे क्या?यह सब चीज़ों को लेकर आज हमने चक्काजाम किया है और प्रदर्शन कर रहे हैं। और जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होगा, यूँ ही पूरे देश में धरना, प्रदर्शन और आंदोलन चलते रहेंगे।”छात्रों की आवाज दबाने के लिए बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।। जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने कहा कि प्रजातंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार सबका है। जिस ढंग से दिल्ली में लाठीचार्ज हुआ है और बच्चों के साथ ये बर्बरता हुई है, प्रजातंत्र में इसकी जगह नहीं है।और यह शुरुआत है बदलाव की। आगे यह बदलाव बच्चों के माध्यम से होगा। और प्रजातंत में ऐसी घटना मंजूर नहीं है। और आगे चलकर यह सरकार बदलने में काम करेंगे।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ मुनीश मिश्रा ने कहा कि छात्रों का ये बहुत अभूतपूर्व गुस्सा है। पूरे देश और प्रदेश में परिलक्षित हो रहा है ये। आप देखें दिल्ली से लेकर खंडवा तक के जितने भी युवा वर्ग हैं, उनके भविष्य का सवाल है। उनके भविष्य को जिस तरह से कुठाराघात किया जा रहा है इस सरकार द्वारा, वो बिल्कुल स्पष्ट झलक रहा है। और अगर ये इनकी बात नहीं सुनी जाएगी, तो ये इनको किसी भी दिन भी ये पलटा देंगे।
महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रचना तिवारी ने कहा कि आज मेरे भी बच्चे हैं, मेरे परिवार के भी बच्चे हैं जो इस दौर से निकल रहे हैं। लगातार यह मेरे बच्चों की नहीं, यहाँ सभी बैठे हुए हमारी युवा पीढ़ी के, हमारे निकट भविष्य की बात है। लगातार अभी तक… आपने तो सोशल मीडिया के भाई हैं हमारे, अभी तक 90 एग्जाम के पेपर लीक हो चुके हैं। उसमें हज़ारों बच्चों की जान जा चुकी है।तो यह सरकार अपनी जिम्मेदारी न लेते हुए धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं ले रही है। मैं यह कह सकती हूँ आराम से कि जिनके हाथ घी में और सर कढ़ाई में है, वही बर्बाद कर रहे हैं युवाओं की अपनी आने वाली पीढ़ी को! और यह जिम्मेदारी भी नहीं ले रहे हैं। और मैं यह कह सकती हूँ, मैं जो लाइन कह रही थी कि किसी का घर गया, किसी की जमीन, किसी का मकान गया… और यह क्या समझेंगे बच्चों की पढ़ाई के इम्तिहान को? मैं समझती हूँ कि इन लोगों को यह जिम्मेदारी लेना चाहिए और 90 एग्जाम जो पेपर लीक हुए हैं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेना चाहिए।इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह,डॉ मुनीश मिश्रा, कुंदन मालवीय,शांतनु दीक्षित,अर्ष पाठक,राजू सुनगत,जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन,राजकुमार कैथवास,पवन पाटीदार,अनिल जाधव,शहजाद पवार,सागर पवार,मनोज मंडलोई,अनिल जाधव,पलाश जैन,दिव्यांश ओझा,असलम गौरी,अश्विनी सैनी,धर्मेन्द्र झाला,मोंटी पवार,विजय सिंह,राहुल सिंह सावनेर,निखलेश पालवी,मुकेश नायक,विशाल चौहान,पृथ्वीराज चौहान,कुंदन पटेल,गुरप्रीत सिंह होरा,पप्पू दादा रिजगाव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित थे।












