
स.शि.म.कल्याणगंज खण्डवा विद्यालय में पूर्व छात्र सम्मेलन व पूर्व आचार्य सम्मान समारोह आयोजित हुआ
खण्डवा//विद्या भारती मालवा प्रांत के मार्गदर्शन में पूर्व छात्र परिषद का पूर्व छात्र सम्मेलन एवं पूर्व आचार्य सम्मान समारोह स्मृतियों का पुनर्मिलन का कार्यक्रम स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कल्याणगंज खण्डवा विद्यालय में रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस कार्यक्रम में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कल्याणगंज विद्यालय से अध्ययनरत पूर्व छात्र विद्यालय पहुँचे और वे अपने समय की स्मृतियो को याद करते हुए भावुक हो उठे साथ ही उन कक्षाओं में भी गये जहाँ बैठकर उन्होंने अपने आचार्य दीदियों से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की थी।इस कार्यक्रम में पूर्व आचार्य दीदियों को भी आमंत्रित किया गया था।वे भी अपने पूर्व छात्रों से मिलकर आनंदित हो उठे और अपने समय की यादों को उनके साथ ताजा किया।तत्पश्चात पूर्व आचार्यो का शॉल श्रीफल से सम्मान भी किया गया।इस अवसर पर विद्या भारती मालवा प्रान्त के पूर्व छात्र अधीक्षक श्री विष्णु जी नारोलिया उपस्थित रहे का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ उन्होंने अपने वक्तव्य में पंच परिवर्तन,स्व का बोध,नागरिक कर्तव्य,पर्यावरण का संरक्षण व स्वदेशी की परिकल्पना पर अपने विचार साझा किये।साथ ही मुख्य अतिथि श्री ऋषि कुमार जी सिंघई अनुविभागीय अधिकारी खण्डवा रहे आपने अपने वक्तव्य में इस संस्था से मिले संस्कार अनुशासन से सामाजिक,धार्मिक क्षेत्रो में परिलक्षित होने की बात कही साथ ही संस्था के संस्कारों के कारण जुड़े रहने की भी बात कही। इस कार्यक्रम में खण्डवा विभाग समन्वयक श्री सत्यनारायण लववंशी,विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जी अग्रवाल,व्यवस्थापक श्री रविन्द्र जी बंसल,कोषाध्यक्ष श्री ओम जी दशोरे संस्था प्राचार्य श्रीमती शोभा तोमर दीदी,प्रधानाचार्य श्री दिलीप जी सपकाले,श्री राधेश्याम जी चौहान,पूर्व छात्रों में प्रदीप जी कानूगो,श्री अजय जी मालाकार,अमृतपाल सिंह चांवला,भावेश बिल्लोरे,आशीषजी चटकले पूर्व आचार्यो में श्रीमतीशशिकला सोनी दीदी,श्रीमती किरण श्रीवास्तव दीदी,श्री दुर्गेश जी जोशी
सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।कार्यक्रम के उपरांत सहभोज का आयोजन भी रखा गया।











