ताज़ा ख़बरें

*सिंधी समाज के 33 युवाओं का जन्मदिवस एक साथ मनाकर एकता का परिचय दिया*

खास खबर

*सिंधी समाज के 33 युवाओं का जन्मदिवस एक साथ मनाकर एकता का परिचय दिया*

*मशाल रैली की जानकारी देते हुए सभी से शामिल होने का आव्हान*

खंडवा।यह सिर्फ मशाल रैली नहीं,आतंकवाद के खिलाफ शंखनाद है।आपके किसी भी प्रकार के सहयोग से आतंकवाद के हौंसले कमजोर होंगे और हमारा समाज नैतिक रूप से मजबूत होगा।
यह बात महादेव गढ़ संरक्षक अशोक पालीवाल ने कही।दीवाने झूलेलाल साईं के….संस्था के विक्रम सहजवानी और जैकी रेवतानी ने बताया कि शनिवार रात्रि सिंधी कॉलोनी स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में वे युवा वर्ग को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने 28 नवम्बर को खंडवा मे आतंकवाद के खिलाफ होने वाले “युवा जनमत संग्रह” एवं “मशाल मार्च”की विस्तार से जानकारी दी।वहीं समाज के संजय सभनानी और प्रदीप कोटवानी ने भी समाज की युवा तरुणाई से इस आयोजन में शामिल होने की अपील की।साथ ही इस विषय में आने वाली समस्त पोस्ट्स को अधिक से अधिक शेयर करने की बात का समर्थन किया।
उल्लेखनीय है कि सिंधी कॉलोनी के श्री झूलेलाल मंदिर में हिंदू हृदय सम्राट अशोक पालीवाल ने समाज के युवा वर्ग के साथ चर्चात्मक बैठक रखी थी और मशाल मार्च में ज्यादा से ज्यादा आने का आह्वान किया।

*33 युवाओं का सामूहिक जन्मदिन मनाया गया*

सिंधी समाज के प्रवक्ता कमल नागपाल ने बताया कि द्वितीय सत्र में अमित वेदानी,राजेश मोहनानी,अनूप हिंदूजा,पंकज मोहनानी,बलराम गिदवानी,विनोद आहूजा,हनी मेघवानी,चिराग चंदानी,लखन चंचलानी,विक्की चंचलानी,लखन उधवानी,अनिल साहनी,नीलेश दासवानी,पुनीत तीर्थानी,रवि वाधवानी,मोनू संतवानी,अनिल कोटवानी,अमर कोटवानी,मयंक आसवानी,अशोक गोस्वामी,विक्की बसंतानी,विजय सहजवानी,शिवम वेदानी,कार्तिक आसवानी,जेकू चावला,पवन सोनी,मुरली डोडानी,कालू दासवानी,मोनू लालवानी,लखन लालवानी,मनीष चंदवानी,कृष्णा गोस्वामी,सन्नी बसंतानी,पिल्ल शादीजा और भारत चंदवानी आदि 33 सजातीय बंधुओं का सामूहिक रूप से जन्मदिन मनाकर सामाजिक एकता का परिचय दिया गया।
इस अवसर पर मालाओं से स्वागत संजय सभनानी,विक्रम सहजवानी,जैकी रेवतानी,जयकिशन तीर्थानी,कालू हेमवानी,प्रदीप कोटवानी,नीरज फतवानी,दयाराम नेभभानी,हरु आसवानी,कैलाश चंचलानी,हरीश मुरझानी,कुंदनदास चेतवानी,प्रदीप कोटवानी,
प्रताप चंदवानी,रोमी संतवानी,विजय सभनानी
आदि ने किया।संचालन सिंधी समाज के प्रवक्ता कमल नागपाल ने किया और आभार संजय सभनानी ने व्यक्त किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!