ताज़ा ख़बरें

*समर्थगुरुधारा मैत्री संघ खंडवा में ध्यान-सत्संग कार्यक्रम सम्पन्न*

*सतोरी और कुंडलिनी ऊर्जा पर हुआ सारगर्भित विमर्श, साधकों ने अनुभव किया आंतरिक शांति*

*समर्थगुरुधारा मैत्री संघ खंडवा में ध्यान-सत्संग कार्यक्रम सम्पन्न*

*सतोरी और कुंडलिनी ऊर्जा पर हुआ सारगर्भित विमर्श, साधकों ने अनुभव किया आंतरिक शांति*

खंडवा//समर्थगुरुधारा मैत्री संघ खंडवा द्वारा रविवार को दिव्य ध्यान एवं सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में “सतोरी क्या है” और “कुंडलिनी ऊर्जा का स्वरूप” विषय पर गहन आध्यात्मिक विमर्श हुआ, जिसमें उपस्थित साधकों ने ध्यान की उच्च अवस्थाओं को समझा और आत्मिक अनुभूतियों से स्वयं को जोड़ा । कुंडलिनी ध्यान में मिला गहन आंतरिक आनंद,सत्संग के उपरांत सभी साधकों ने सामूहिक कुंडलिनी ध्यान किया। ध्यान के दौरान साधकों ने आंतरिक शांति, ऊर्जा प्रवाह और आनंद की गहरी अनुभूति व्यक्त की। सभी ने बताया कि यह ध्यान मन, शरीर और चेतना तीनों स्तरों पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ता है।
जिला संयोजक स्वामी तथागत प्रवीण ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम साधकों के भीतर छिपी अध्यात्मिक क्षमता को जागृत कर जीवन में संतुलन और सकारात्मकता का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य समाज में ध्यान, मैत्रीभाव और चेतना-विस्तार का वातावरण बनाना है।
विशिष्ट उपस्थिति ने बढ़ाई ऊर्जा
इस अवसर पर लायंस इंटरनेशनल की लियो डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन हर्षा शर्मा,
साथ ही रीता मां, प्रज्ञा मां, ज्योत्सना मां के साथ बड़ी संख्या में साधक उपस्थित रहे। सभी ने भक्ति, शांति और ऊर्जा के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की । कार्यक्रम का संचालन स्वामी आनंद देव द्वारा किया गया। उनकी शांत, सौम्य और मार्गदर्शक शैली ने साधकों को ध्यान की गहराई तक पहुँचने में विशेष सहायता प्रदान की। ध्यान के पश्चात कार्यक्रम का समापन उत्सवी वातावरण में हुआ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!