ताज़ा ख़बरें

पुलिस चौकी व थाना स्तर पर होगी निजी सुरक्षा गार्ड्स की भर्ती

खास खबर

पुलिस चौकी व थाना स्तर पर होगी निजी सुरक्षा गार्ड्स की भर्ती

प्राइवेट सुरक्षा एजेंसी एस.आई.एस. इंडिया लिमिटेड पुणे द्वारा सुरक्षा कार्यों के लिए निजी सुरक्षा गार्ड्स की भर्ती की जाएगी। इसके लिए कंपनी द्वारा पुलिस चौकी एवं थाना परिसर में भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय ने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड कंपनी पुणे को पुलिस चौकी परिसर रामनगर में 12 नवम्बर को, पुलिस चौकी परिसर रामेश्वर में 13 नवम्बर को, पुलिस थाना परिसर कोतवाली में 14 नवम्बर को, अजाक थाना परिसर में 17 नवम्बर को, पुलिस थाना परिसर जावर में 18 नवम्बर को भर्ती शिविर आयोजित होगा।
इसके अलावा पुलिस रक्षित केन्द्र खण्डवा में 19 नवम्बर को, पुलिस थाना परिसर छैगांवमाखन में 20 नवम्बर को, पुलिस चौकी परिसर देशगांव में 21 नवम्बर को, पुलिस थाना परिसर मांधाता में 24 नवम्बर को, पुलिस चौकी परिसर बीड़ में 25 नवम्बर को, पुलिस थाना परिसर मूंदी में 26 नवम्बर को, पुलिस थाना परिसर पंधाना में 27 नवम्बर को, पुलिस चौकी परिसर बोरगांव में 28 नवम्बर को, पुलिस थाना परिसर पिपलोद में 29 नवम्बर को, पुलिस चौकी परिसर आशापुर में 1 दिसम्बर को, पुलिस थाना परिसर आशापुर में 2 दिसम्बर को, पुलिस थाना परिसर खालवा में 3 दिसम्बर को, पुलिस चौकी परिसर मोरटक्का में 4 दिसम्बर को निजी सुरक्षा गार्ड्स की भर्ती के लिए शिविर आयोजित करने की अनुमति दी गई है। ये सभी शिविर प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक आयोजित होंगे।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!