ताज़ा ख़बरें

श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान को लेकर पार्टी की बैठक संपन्न।

खास खबर

श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान को लेकर पार्टी की बैठक संपन्न।
खंडवा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650 वीं जयंती के उपलक्ष में 29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक आयोजित होने वाले श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान को लेकर जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि संत रवींदास जी महाराज की जयंती को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश से पूरे पखवाड़े को लेकर जारी किए कार्यक्रमों को लेकर जिले के सभी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रोजेक्टर के माध्यम से पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों की बिंदुवार चर्चा की गई।पूज्य संत श्री रवीदास जी महाराज की एक यात्रा जम्मूकश्मीर से आरम्भ होकर मध्यप्रदेश से होकर उनके जन्म स्थान बनारस तक जाएगी ,उस यात्रा के स्वागत ,ओर रूट को लेकर भी चर्चा कर कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया गया। अजीत कार्यक्रमों को लेकर आयोजित कार्यक्रमों को लेकर जिला अध्यक्ष श्री तोमर ने जिला संयोजक के साथ संयोजक एवं मंडल स्तर पर प्रभारी नियुक्ति किए हैं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस बैठक में जिला अध्यक्ष श्री तोमर के साथ विधायक नारायण पटेल, सुभाष कोठारी,हरीश कोटवाले, सेवादास पटेल,मुकेश तनवे,अरुण सिंह मुन्ना, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज सूरजपाल सिंह सोलंकी संतोष सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष एसटी मोर्चा दशरथ कलमे,त्रिलोक पटेल, अमर यादव,कपिल अनजने, प्रवक्ता सुनील जैन, मीडिया प्रभारी मंगलेश तोमर, प्रदेश महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी
हर्षा ठाकुर ,भारत पटेल, नरेंद्र सिंह तोमर,सुधांशु जैन,प्रियांशु चौरे,तपन डोंगरे,आनंद चौहान,प्रीतम डोडवा, गन्नू गुरबानी, हिमांशु राज ,रिंकू सोनकर सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!