ताज़ा ख़बरें

*खंडवा में होगा जैन साध्वियों का चातुर्मास*

खास खबर

*खंडवा में होगा जैन साध्वियों का चातुर्मास*

खण्डवा//आचार्य श्री प्रकाश मुनि जी की आज्ञा से खंडवा नगर में टपालचाल स्थित महावीर भवन में परम पूज्य श्री अमिता जी महाराज साहब परम पूज्य प्रतीक्षा जी महाराज परम पूज्य निर्जरा जी महाराज साहब तथा परम पूज्य प्रियाजी महाराज साहब का वर्ष 2026 का वर्षावास होगा जो 29 जुलाई से प्रारंभ होगा। वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के प्रचार मंत्री चंद्र कुमार सांड ने बताया कि जैन साध्वियों का खंडवा नगर आगमन हो चुका है ।दिनांक 29 जुलाई 2026 बुधवार से चातुर्मास प्रारंभ होकर दि .24 नवंबर 2026 को समाप्त होगा। इस दौरान पर्युषण महापर्व दिनांक 8 सितंबर से 15 सितंबर 2026 तक मनाया जाएगा।15 सितंबर को संवत्सरी का महापर्व रहेगा। चातुर्मास के दौरान नित्य कार्यक्रम इस प्रकार होंगे सुबह 9:00 से 10:00 बजे तक प्रवचन, दोपहर 2.30 से 3.30 बजे तक महिलाओं और बच्चों की धार्मिक क्लास एवं शास्त्र अध्ययन होगा। प्रतिदिन सूर्यास्त से प्रतिक्रमण होगा। बाहर से पधारने वाले अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था गुरुद्वारे के सामने टपाल चाल पर रहेगी। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष विकास बोथरा , सचिव पीयूष चौरडिया , संजय बम , उपाध्यक्ष सौभाग् सांड , राकेश बम, प्रदीप मेहता ,नितिन कोचर महिला मंडल अध्यक्ष सुशीला सांड, नव युवक मंडल अध्यक्ष रोहित मेहता ,बहु मंडल अध्यक्ष पायल बोथरा आदि ने सकल जैन समाज से प्रवचन और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में पधारने का अनुरोध किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!