
*अधिवक्ता संघ व न्यायिक परिवार ने मिलकर पहली बार निकाली दादाजी निशान यात्रा।*
खण्डवा//भजलो दादाजी का नाम, भज लो हरिहर जी का नाम जप करते हुवे श्री दादाजी निशान यात्रा पहली बार जिला न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता संघ से दादाजी धाम तक पूर्ण श्रद्धा निष्ठा और अनुशासित रूप से जिला अधिवक्ता संघ और न्यायिक कर्मचारी संघ ने सयुक्त रूप से निकाल कर बड़े दादाजी को 5 व छोटे दादाजी को 4 निशान अधिवक्ता देवेंद्र सिंह यादव, संतोष गौर, मनीष वशिष्ठ, प्रशांत सोनी,महेश गड़ैल, दिनेश मालवीय,सुमित वर्मा,विजय सिंह चौहान, सुशील सोनी ने अर्पित किए।
जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रविंद्र पाथरिकर ने बताया कि इसके पूर्व सभी निशानो का अधिवक्ता संघ में पूजन किया कर यात्रा 10.30 बजे प्रारंभ हुई।
निशान यात्रा के दौरान सभी अधिवक्ता
सफेद कुर्ता पजामा अथवा पैंट शर्ट पहने और बहने सफेद सलवार कुर्ता अथवा साड़ी या फिर पीले वस्त्र धारण किए थे।
यात्रा पूरी तरह मर्यादित तरीके से निकली। किसी भी प्रकार के डीजे गुलाल वर्जित रखा सिर्फ नगाड़े ढोल ही बजें।
निशान यात्रा में अधिवक्ता श्री अरुण दुबे प्रणेन्द रांका। प्रणय गुप्ता,जसवंत परमार विन्रम गंगराड़े राहुल कनाडे विक्रम लश्करी, गुप्तेश्वर सोनी, मनोज कुलकर्णी, कृष्णपाल,राहुल बिसेन,मोनू गुप्ता,सी एम दमादे सहित बड़ी संख्या में दादाजी भक्त वकील सहभागी बने।










