ताज़ा ख़बरें

*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत ग्यारहवे दिवस विद्यालय, महाविद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, हाट बाजार, बस स्टैंड मे जन-जागरूक एवं शपथ दिलाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।*

खास खबर

*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत ग्यारहवे दिवस विद्यालय, महाविद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, हाट बाजार, बस स्टैंड मे जन-जागरूक एवं शपथ दिलाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।*

जिला-खंडवा

मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा नशा मुक्ति के उद्देश्य से 15 जुलाई से 30 जुलाई तक “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान संचालित किया जा रहा है।

खंडवा पुलिस द्वारा जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान के अंतर्गत विभिन्न माध्यमों से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

अभियान का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराना तथा उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

इसी क्रम में आज जिला खण्डवा मे:-

*शहर अनुभाग में*:-

*थाना कोतवाली* टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0″ अभियान के तहत नगर निगम पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशे से दूर रहने की समझाइए देकर शपथ दिलाई गई।

*थाना पदम नगर* पुलिस टीम द्वारा आंगनवाड़ी नर्सरी स्कूल दादाजी वार्ड खंडवा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका को एकत्र कर”नशे से दूरी है जरूरी 2.0 ” के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर शपथ दिलाई गई।

*थाना मोघट रोड* टीम द्वारा *नशे से दुरी है जरुरी 2.0* अभियान के अंतर्गत ग्राम सिहाड़ा मे हाई स्कूल और हायर सेकंड्री स्कूल मे जाकर बच्चो को नशे, सायबर फ़्रॉड के सम्बन्ध मे जागरूक कर नशे से दूर रहने शपथ दिलाई गई।

*महिला थाना* टीम द्वारा *नशे से दुरी है जरुरी 2.0* अभियान के तहत नय बस स्टैंड पर बस के ड्राइवरों एवं ऑटो चालकों को एकत्रित कर कार्यक्रम आयोजित कर शपथ दिलाई गई।

“नशे से दूरी है जरूरी 2.0 ”

*थाना अजाक* टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0 ” अभियान के तहत प्राचीन उत्कृष्ट सीनियर जनजाति बालक छात्रावास सिविल लाइन में कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश देकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।

*मुख्यालय अनुभाग*:-

*थाना छैगांव माखन* की टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम बरुड में छात्र, छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ को नशे से दूरी है जरूरी के संबंध कार्यक्रम आयोजित कर नशा न करने के सबंध में शपथ दिलाई गई,

*थाना पंधाना* टीम द्वारा ने “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत ग्राम छिल्टिया सोयाबीन प्लांट में पहुंचकर नशामुक्ति जनजागृति कार्यक्रम आयोजित कर स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश देकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।

*थाना पिपलोद* टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत हायर सेकेंडरी स्कूल बांमदा में कार्यक्रम आयोजित कर छात्र छात्राओं को स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश देकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।

“नशे से दूरी है जरूरी 2.0 ”

*थाना जावर* टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत आंगनवाड़ी केन्द्र ग्राम रोहिणी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं समूह की महिलाओं को नशामुक्ति जनजागृति अभियान के महत्व कि जानकारी देकर ग्रामीणजन को स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश देकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।

*मुंदी अनुभागमे*

*थाना मुंदी* टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत ग्राम जलवा बुजुर्ग में हायर सेकेंड्री स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक कर शपथ दिलाई गई।

*थाना नर्मदानगर* पुलिस टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0अभियान के तहत पुनासा क्षेत्र के संत अगस्टीन स्कूल पुनासा में बच्चों एवं स्टॉफ को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देकर शपथ दिलाई गई।

*थाना धनगांव* की टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत ग्राम कालमुखी में आम जनता को नशे से दूरी है जरूरी के संबंध में आवश्यक जानकारी दी और नशा न करने के सबंध में शपथ दिलाई गई

*थाना मांधाता* की टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत चौकी करौली क्षेत्रांतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय ग्राम गोल में छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा नशामुक्ति संबंधी प्रचार-प्रसार कर नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित कर शपथ दिलाई गई।

*हरसूद अनुभाग*:-

*थाना हरसूद* पुलिस टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल हरसूद में कार्यक्रम आयोजित कर छात्र छात्राओं को स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश देकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।

*थाना खालवा* की टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत सामुदाय‍िक स्वास्थ केंन्द्र खालवा में आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं मह‍िलाओ को नशा मुक्त‍ि के संबंध में जागरूक किया जाकर नशे न करने की समझाईश दी गई तथा शपथ दिलाई गई।

*थाना किल्लौद* की टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत आँगनवाड़ी किल्लोद में ग्रामीणजनों के बीच नशामुक्ति जनजागृति कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणजनों को स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश देकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।

इस तरह विद्यालय, महाविद्यालय, हाट बाजार, आंगनवाड़ी केंद्र, सार्वजनिक स्थान, बस स्टैंड मे कार्यक्रम आयोजित कर एवं शपथ दिलाकर नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया जाकर स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश दी जाकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई। साथ ही मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 एवं अन्य आवश्यक सभी हेल्पलाइन नम्बर कि जानकारी दी गई।

खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी जिलेभर में विभिन्न माध्यमों से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में सार्थक बदलाव लाया जा सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!