ताज़ा ख़बरें

प्रेस क्लब खण्डवा, लायन्स क्लब एवं लियो क्लब ने चलाया पर्यावरण जागरूकता अभियान*

खास खबर

*प्रेस क्लब खण्डवा, लायन्स क्लब एवं लियो क्लब ने चलाया पर्यावरण जागरूकता अभियान*

*कपड़े की थैलियों का वितरण कर सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने का दिया संदेश*

खण्डवा। पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रेस क्लब खण्डवा, लायन्स क्लब खण्डवा एवं लियो क्लब खण्डवा के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत बाजार क्षेत्र में नागरिकों को कपड़े की थैलियों का निःशुल्क वितरण किया गया तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संदेश दिया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया की
इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नागरिकों से अपील की कि वे खरीदारी के लिए घर से कपड़े की थैली लेकर जाएं तथा प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग पूरी तरह बंद करें। वक्ताओं ने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है, इसलिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाए।

प्रेस क्लब के सदस्य सुनील जैन एवं लायन्स क्लब के डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन नारायण बाहेती ने बताया कि अभियान के दौरान बाजारों में लोगों को कपड़े की थैलियां वितरित कर उन्हें प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

लायन्स क्लब खण्डवा के अध्यक्ष घनश्याम वाधवा, डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन नारायण बाहेती एवं राजीव शर्मा ने भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से ही स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित वातावरण का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!