ताज़ा ख़बरें

*पेंशनर्स एसोसिएशन जिला खंडवा की नई कार्यकारिणी घोषित*

खास खबर

*पेंशनर्स एसोसिएशन जिला खंडवा की नई कार्यकारिणी घोषित*

*शिवदत्त मौर्य जिलाध्यक्ष, सुनील सोमानी प्रवक्ता मनोनीत*

खंडवा। समस्त पेंशनरों के हितों की रक्षा, शिकायतों, कठिनाइयों और शासन द्वारा कराई जा रही विकास योजनाओं की सुरक्षा के उद्देश्य से पेंशनर्स एसोसिएशन जिला खंडवा म.प्र.(पंजीकृत) के संचालक मंडल एवं प्रबंधकारिणी का पुनर्गठन किया गया है। एसोसिएशन में श्री शिवदत्त मौर्य को जिलाध्यक्ष एवं श्री सुनील सोमानी को प्रवक्ता पद पर मनोनीत किया गया है। मीडिया प्रभारी राजेश गुरु ने जानकारी देते हुए बताया कि नई कार्यकारिणी में संरक्षक पद पर हीरालाल पटेल, प्रांतीय स्तर सचिव ओमप्रकाश चवरे, श्री अजय तिवारी, संयुक्त सचिव सुमेरसिंह सोलंकी, संयोजक शिव चन्द्रायण, वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष बलराज यादव, उपाध्यक्ष संतोष मोखले, धरमचन्द सोनी, सचिव मोहन तवर, सहसचिव सुखदेव पटेल, कोषाध्यक्ष कैलाश चौहान, महामंत्री कैलाशचन्द्र शर्मा, उदयशंकर व्यास, प्रचार सचिव विनोद नाईक, प्रवक्ता सुनील सोमानी, मीडिया प्रभारी राजेश गुरु, वरिष्ठ संगठन सदस्य गजानन्द नागोरी, अनिल बड़सर, तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश मालवीय, इसके अतिरिक्त रविन्द्र मावकर, अश्विनी डोंगरे, सुरेंन्द्र गीते, परसराम महाजन, श्रीराम बावने, सुरेश शाह, ओमप्रकाश वर्मा, हरिराम इंगले, राधेश्याम शाक्य सहित अन्य को संगठन सदस्य मनोनीत किया गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!