
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में जश्न, गांधी भवन में मिठाई खिलाकर दी बधाई
कालमुखी ,हरसूद सहित खंडवा जिले में जमकर मना जश्न कहा सत्य एवं संघर्ष की हुई विजय
खंडवा/
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस में जश्न ने मनाया। नेताओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस में खुशी का माहौल देखने को मिला. इस्तीफे की खबर सामने आते ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया. कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह मिठाई लेकर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशी जताई. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह छात्रों के संघर्ष की जीत है और सरकार को आखिरकार जवाबदेही स्वीकार करनी पड़ी।
इसको लेकर कालमुखी, हरसूद सहित सम्पूर्ण जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल देखा गया ढोल धमाके बजा कर आतिशबाजी कर ,मिठाइयां बाटकर खुशियां जताई।।
उत्तमपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने स पूरे आंदोलन के दौरान युवाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार विद्यार्थियों के साथ खड़े रहे और सड़क से लेकर संसद तक इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ नेता श्रीमती सोनिया गांधी सहित पार्टी के सभी नेताओं ने इस आंदोलन को नैतिक और राजनीतिक समर्थन प्रदान किया तथा युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार के अन्याय का लगातार विरोध किया।
‘लोकतंत्र को बचाने के हमारे युवा काबिल’
उत्तमपाल सिंह ने कहा, ” जश्न मनाकर मिठाई बांटी और कहा कि इस देश के लोकतंत्र को बचाने के हमारे देश का युवा काबिल है, गृहमंत्री का भी इस्तीफा लेना चाहिए और नरेंद्र मोदी को भी माफी मांगनी चाहिए. यह देश के युवाओं की विजय है, हमारे नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में जो युवाओ ने संघर्ष किया, यह उसकी विजय है।
उन्होंने आगे कहा, “यह नॉन बायोलॉजिकल पीएम को युवाओं ने याद दिलाया कि वो भी इंसान है. युवाओं ने उनको याद दिलाया कि यह मोदी तंत्र नहीं है यह लोकतंत्र है. इस देश के 50% से ज्यादा युवा बेरोजगार है. 12 वर्ष में 152 से जायदा पेपर लीक हुए किसी ने कोई जवाबदेही नहीं ली थी,लाठी के ऊपर कील लगाकर छात्रों को मारा, पत्थर लेकर पुलिस आई.”
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन एवं एनएसयूआई जिला अध्यक्ष चंदन सिंह पवार ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “अहंकार की हार और सत्य और संविधान की जीत.” उनका कहना है कि नीट पेपर लीक विवाद और जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन के बाद सरकार पर दबाव बढ़ा और आखिरकार शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा।
नीट पेपर लीक मामले और जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साध रहा था. कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल लंबे समय से उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे. अब उनके इस्तीफे के बाद कांग्रेस इसे छात्रों के आंदोलन और विपक्ष के दबाव की जीत बता रही है।इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पवन पाटीदार, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष चंदन सिंह पवार, जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन, हरिओम तिरोले ,जितेंद्र तिरोले ,अजय तिरोले, धर्मेंद्र यादव, मुकेश,वकील नीलकंठ सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।










