
कोलगाँव कार्यकर्ता बैठक एवं चर्चा
खण्डवा//
आगामी श्रद्धा संगम निशान यात्रा को लेकर कोलगाँव में कार्यकर्ताओं के साथ विशेष चर्चा की गई। इस अवसर पर लोकप्रिय विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे जी, मंडल अध्यक्ष श्री हरिश सेन जी, मेहताब दादा एवं अन्य साथी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समस्त धर्मप्रेमी जनता, मातृशक्ति और युवाओं से विनम्र आग्रह है कि इस पावन यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर पुण्य लाभ अर्जित करें और इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाएँ। आइए, मिलकर अपनी सनातन संस्कृति और आस्था को और सुदृढ़ करें।










