ताज़ा ख़बरें

दादा धूनीवाले सरकार के आशीर्वाद से खंडवा के विकास का लिया संकल्प, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किया स्वागत : विधायक कंचन मुकेश तनवे

खास खबर

दादा धूनीवाले सरकार के आशीर्वाद से खंडवा के विकास का लिया संकल्प, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किया स्वागत : विधायक कंचन मुकेश तनवे

खंडवा। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज दादा धूनीवाले सरकार की पावन नगरी खंडवा आगमन हो रहा है। वे स्वयं भी परम पूज्य दादा धूनीवाले सरकार के अनन्य भक्त हैं और दादा जी के दरबार में शीश नवाने एवं आशीर्वाद प्राप्त करने पधार रहे हैं। खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हृदय से स्वागत करते हुए उनके सफल एवं मंगलमय प्रवास की कामना की है।
विधायक तनवे ने कहा कि वे प्रत्येक वर्ष गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अपने परिवार सहित लगभग 32 किलोमीटर की निराहार एवं नंगे पैर निशान यात्रा निकालकर दादा धूनीवाले सरकार के चरणों में निशान अर्पित करती हैं। यह उनकी वर्षों पुरानी श्रद्धा, आस्था और संकल्प का हिस्सा है। इसी धार्मिक परंपरा के निर्वहन के कारण वे आज मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सकेंगी।
उन्होंने कहा कि दादा धूनीवाले सरकार के श्रीचरणों में वे खंडवा विधानसभा क्षेत्र, समूचे खंडवा जिले, मध्यप्रदेश एवं पूरे देश की सुख-समृद्धि, शांति, उन्नति और खुशहाली की प्रार्थना करेंगी तथा दादा जी से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने का आशीर्वाद मांगेंगी।
विधायक श्रीमती तनवे ने स्पष्ट किया कि धार्मिक परंपरा के निर्वहन के बावजूद क्षेत्र के विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव सर्वोपरि रही है। इसी उद्देश्य से उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम एक विस्तृत मांग-पत्र अपने प्रतिनिधि के माध्यम से प्रेषित किया है, जिसमें खंडवा के सर्वांगीण विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।
मुख्यमंत्री को सौंपे गए प्रमुख मांग-पत्र में निम्न विषय शामिल हैं—
खंडवा में बटालियन की स्थापना।
खंडवा-मुंदी मार्ग के निर्माण को स्वीकृति।
खंडवा जिले को संभाग मुख्यालय का दर्जा।
निमाड़ विकास प्राधिकरण मुख्यालय के गठन की स्वीकृति।
जावर माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना से वंचित गांवों को जोड़ना।
खंडवा में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (PTC) की स्थापना।
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के खंडवा परिसर “कर्मवीर विद्यापीठ” के संबंध में आवश्यक स्वीकृति एवं आदेश।
विधायक कंचन मुकेश तनवे ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खंडवा की जनता की इन जनहितैषी एवं बहुप्रतीक्षित मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर जिले के विकास को नई गति प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि जनसेवा, विकास और आस्था—तीनों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता समान रूप से अटूट है और वे सदैव खंडवा की जनता के हितों के लिए समर्पित रहेंगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!