ताज़ा ख़बरें

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयास से,रेल बोर्ड ने काचीगुड़ा श्रीगंगानगर साप्ता का *खंडवा स्टेशन* पर स्टॉपेज मंजूर किया।

खास खबर

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयास से,रेल बोर्ड ने काचीगुड़ा श्रीगंगानगर साप्ता का *खंडवा स्टेशन* पर स्टॉपेज मंजूर किया।

खाटू श्याम, दहर के बालाजी कोटा,जयपुर, रींगस ,सीकर, बीकानेर के लिए सीधी रेल सुविधा मिलेगी।

रविवार दोपहर 3.30 बजे ट्रेन का जनप्रतिनिधि करेंगे स्वागत।

खंडवा। लोकसभा क्षेत्र खंडवा के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के अथक प्रयासों के चलते खंडवा जिले के रेल यात्रियों को लगातार सौगाते मिलने का क्रम जारी है। खंडवा से पहली बार कोटा के रास्ते जयपुर,सीकर, बीकानेर की ओर ट्रेन की सुविधा मिलने जा रही है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद पाटिल की पिछले तीन दिनों से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल बोर्ड के अधिकारियों से मुलाकातो के बाद खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल काचीगुड़ा श्रीगंगानगर साप्ताहिक ट्रेन के खंडवा स्टेशन पर स्टॉपेज की मंजूरी दिलाने में सफल हुए हैं।
प्रवक्ता सुनील जैन और मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी ने बताया कि काचीगुड़ा से चलकर श्रीगंगानगर के लिए पूर्व में इसे स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया गया था 25 जुलाई से इस ट्रेन को स्थाई रूप से चलने का निर्णय रेलवे बोर्ड द्वारा किया गया नई ट्रेन परिचालन के नोटिफिकेशन में इसका खंडवा स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं दिया गया था इसके बाद खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल सक्रियता से जुट गए नई दिल्ली में चल रहे संसद सत्र के प्रवास के दौरान पिछले तीन दिनों से इस ट्रेन का खंडवा और बुरहानपुर स्टॉपेज करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे। नतीजन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को खंडवा स्टेशन पर कमर्शियल स्टॉपेज की मंजूरी दे दी। प्रवक्ता सुनील जैन और मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी ने बताया कि खंडवा से पहली बार कोटा के रास्ते जयपुर की ओर आने जाने की सीधी सुविधा ट्रेन मिल रही है। खंडवा में बड़ी संख्या में खाटू श्याम, दहर के बालाजी के दर्शन के लिए आने जाने वाले भक्तों को सुविधा का लाभ मिलेगा। ट्रेन संख्या 17601 प्रति शनिवार रात 10 बजे काचीगुड़ा से निकलकर खंडवा प्रति रविवार दोपहर 3.45 बजे आगमन कर श्रीगंगानगर जाएगी। वापसी में ट्रेन संख्या 17602 प्रति मंगलवार सुबह 6 बजे निकलकर खंडवा प्रति बुधवार दोपहर 1.20 बजे आएगी।स्टॉपेज काचीगुड़ा,
मलकाजगिरि,कामारेड्डी निज़ामाबाद जंक्शन,बसर
धर्माबाद,मुधखेड, नांदेड़,पूर्णा जंक्शन,बसमत,
हिंगोली डेक्कन,वाशिम,अकोला,मलकापुर,खंडवा जंक्शन,हरदा, भोपाल,संत हिरदाराम नगर, उज्जैन,
नागदा,कोटा,सवाई माधोपुर,दुर्गापुरा,जयपुर,दाहर का बालाजी,रींगस,सीकर,चूरू,रतनगढ़,श्री डूंगरगढ़,
बीकानेर,लालगढ़,लूणकरणसर, सूरतगढ़,रायसिंहनगर,
श्रीकरणपुर, श्री गंगानगर रहेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!