

प्रभारी मंत्री श्री चौहान द्वारा 25 जुलाई को जिले के तीन नवीन सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण हुआ
आगर-मालवा 24 जुलाई 2026/ जिले के तीनों नव निर्मित सांदीपनि विद्यालय आगर-मालवा, सुसनेर एवं नलखेड़ा का लोकार्पण 25 जुलाई 2026 को जिले के प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान करेंगे। इस अवसर पर विद्यालयों में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के तहत संदीपनी उत्सव भी आयोजित किया जाएगा। इस लोकार्पण समारोह में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षकगण, विद्यार्थी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
नवीन विद्यालय भवनों के लोकार्पण से जिले के विद्यार्थियों को आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर विद्यालयों में विज्ञान प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। जिला स्तर पर प्रभारी मंत्री द्वारा आगर के सांदीपनि विद्यालय भवन का भौतिक लोकार्पण एवं सुसनेर व नलखेड़ा के भवनों का जिला मुख्यालय से वर्चुअल लोकार्पण करेंगे।
आगर-मालवा जिले में सांदीपनि विद्यालय आगर भवन की कुल लागत 38.81 करोड़, सुसनेर विद्यालय की लागत 31.72 करोड़ एवं नलखेड़ा विद्यालय भवन की 35.84 करोड़ रुपये है। इन तीनों भवनों की निर्माण एजेंसी, लोक निर्माण विभाग है।
इन सांदीपनि विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम, ICT लैब, अत्याधुनिक विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, समृद्ध पुस्तकालय, विशाल एवं हवादार कक्षाएं, खेल मैदान, इनडोर एवं आउटडोर खेलों की व्यवस्था, कला, नृत्य एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की सुविधाएं, मल्टीपर्पज हॉल, संगीत कक्ष, ग्रामीण दूरस्थ क्षेत्र के बच्चों के लिए परिवहन सुविधा, CCTV कैमरा से सुरक्षित परिसर, दिव्यांगजन-अनुकूल अधोसंरचना, स्वच्छ पेयजल, पृथक शौचालय, आधुनिक फर्नीचर एवं ई-लर्निंग संसाधन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
CM Madhya Pradesh
आगरमालवा











