
*अभाविप ने 11 हजार दीपो से भारत माता के मानचित्र में प्रा. यशवंत राव केलकर जी की भव्य आकृति बनाई*
खण्डवा//अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा दीपावली से पूर्व *एक दीप शहीदों के नाम* कार्यक्रम आयोजित किया गया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के शिल्पकार प्राध्यापक यशवंत राव केलकर जी की जन्म शताब्दी पर इस वर्ष भी 11000 दीपों से भारत का मानचित्र एवं विद्यार्थी परिषद के शिल्पकार प्राध्यापक यशवंत राव केलकर जी की भव्य आकृति 100 बाय 60 की बनाई गई इस आकृति को बनाने में 6 घंटे का समय लगा यह आकृति को बनाने में 40 किलो तेल और 11 हजार दीपक लगे कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सीईओ डॉ.नागार्जुन देवगौड़ा एवं अभाविप के विभाग संगठन मंत्री श्री सत्यम वर्मा ने विद्या की देवी मां सरस्वती एवं युवाओं के मार्गदर्शक स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया इसके पश्चात अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित वीर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई इसके तत्पश्चात इस सुंदर एवं भव्य आकृति को बनाने वाले कलाकार अंकुर व्यास एवं शुभम चावरे को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया इस दौरान अभाविप के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।











