ताज़ा ख़बरें

23 सितम्बर को मनाया जाएगा आयुर्वेद दिवस

खास खबर

23 सितम्बर को मनाया जाएगा आयुर्वेद दिवस

खण्डवा//देश में आयुष मंत्रालय द्वारा आयुर्वेद दिवस का आयोजन प्रत्येक वर्ष धनतेरस पर किया जाता रहा है। दीपावली त्यौहार की तैयारी एवं समाज के हर तबके की व्यस्तता को ध्यान में रखते हुए शासन ने इस वर्ष आयुर्वेद दिवस 23 सितंबर को मनाने का निर्णय लिया है। जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि इस वर्ष “आयुर्वेद जन-जन के लिए, पृथ्वी के कल्याण के लिए” थीम पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयुष विभाग खंडवा द्वारा औषधालयों एवं वेलनेस केन्द्रों पर स्वास्थ्य शिविर, नैदानिक जाँच, प्रकृति परीक्षण, योग शिविर, पोषण गतिविधि, आयुर्वेद शपथ, औषधीय पौधों का वितरण, सेवा पखवाड़ा, मिशन कर्मयोगी में सहभागिता, शैक्षणिक संस्थानों में आयुर्विधा पर व्याख्यान, निबंध व स्लोगन प्रतियोगिताएं, सहजन औषधीय पौधे का वितरण एवं रोपण, वृद्धाश्रम में फल वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!