ताज़ा ख़बरें

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ नें जिला शिक्षा अधिकारी को सोपा ज्ञापन

बडौद आगर मालवा से संजय जैन की रिपोर्ट

*मध्यप्रदेश शिक्षक संघ नें जिला शिक्षा अधिकारी को सोपा ज्ञापन*

*शिक्षको की समस्याओं के त्वरित निराकरण करने हेतु दिया ज्ञापन*
आगर मालवा मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु जिला शिक्षा अधिकारी एम के जाटव को ज्ञापन सोपा-
प्रथम क्रमोन्नति से शेष
प्राथमिक शिक्षकों के क्रमोन्नति आदेश शीघ्र जारी करने , द्वितीय क्रमोन्नत आदेश भी शीघ्र जारी करने ।

. प्राथमिक शिक्षकों/भ्रत्य संवर्ग के परिवीक्षा अवधि समाप्ति आदेश शीघ्र जारी करने ।
माध्यमिक शिक्षकों के 12 वर्ष की क्रमोन्नति आदेश शीघ्र जारी कराने,
24 वर्ष क्रमोन्नति से शेंष रहे मा.शि. के आदेश भी शीघ्र जारी कराने।

NPS के मिसिंग अंशदान की राशि संबंधित के खातों में जमा की जाकर , सेवानिवृत/दिवंगत शिक्षकों को शीघ्र भुगतान की जाकर पेंशन प्रारंभ कराने ।

सहायक अध्यापक से प्राथमिक शिक्षक के पद पर संविलियन के प्रकरण विगत चार वर्षों से अधिक समय से लंबित है ,
संविलियन न होने के कारण शिक्षक गण आर्थिक कठिनाई से परेशान हे, व संविलियन के बाद मिलने वाले लाभ से वंचित हे।
अतः शीघ्र ही संविलियन आदेश जारी कराने ।

मार्च 2014 में नियुक्त हुए शिक्षकों के 12 वर्ष इस माह फरवरी में पूर्ण हो रहे है अतः उन्हें प्रथम क्रमोन्नति प्रदान करने हेतु उनके प्रस्ताव भी शीघ्र मंगवाने हेतु संकुल प्राचार्यो को आदेशित करने ।

शिक्षकों को उच्च शिक्षा अध्ययन व योग्यता बढाने के लिये परीक्षा अनुमति / कार्योत्तर स्वीकृति आदेश शीघ्र जारी करने ।

कुछ प्राथमिक शिक्षको के क्रमोन्नति आदेश विगत कयी वर्षो से लम्बित होने के कारण मिलने वाले लाभ से शिक्षक वंचित हे ।
अन्य समस्याओ का उल्लेख ज्ञापन मे किया व यथाशीघ्र निराकरण की मांग की ।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष बृजमोहन चौहान, संगठन मंत्री गोपाल गिरी गोस्वामी , जिला उपाध्यक्ष घनश्याम विश्वकर्मा, दिलीप कुंभकार, आगर ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम सिंह यादव, ब्लाक पदाधिकारी जयनारायण यादव ,मनीष सोलंकी, संतोष यादव,बद्रीलाल यादव सहित अन्य पदाधिकारी व शिक्षक उपस्थित थे ।
जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अशोक नागर व अरूण सोलंकी ने दी ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!