अन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंमाऊ

अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा ज़िलाधिकारी मऊ को ज्ञापन

ज़िलाध्यक्ष मऊ ने गौरक्षा के संबंध में दिया ज्ञापन

अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा के आवाहन पर ज़िलाधिकारी मऊ को ज्ञापन दिया गया है।

गौरक्षा के सम्बन्ध में ज्ञापन सौंपने के बाद मिडीया से वार्ता कर रहे ज़िलाध्यक्ष मनोज यादव महराज जी ने बताया कि जिले में अवैध तरीक़े से संचालित किये जा रहे गौहत्या/गौ तस्करी के मामला जुडा हुआ है।

आये दिन आवारा पशुओं द्वारा एक्सीडेंट हो रहा हैं जिससे पुलिस प्रशासन भी ध्यान नही देता है। प्रतिदिन आवारा पशु सड़क किनारे खड़े रहते हैं जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। गाय को सनातन धर्म में आस्था रखने वाले लोग गाय को माता मानते हैं। इसलिए गाय को दूध निकालने के बाद झूटा रोड पर छोड़ दिया जाता है। इसपर तत्काल कार्रवाई करने की माँग की गई है।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अलग-अलग जिले में बिषेश बजट दिया जाता है। परन्तु सरकार द्वारा दिये गये अनुदान का दुरुपयोग किया जाता रहा है। लेकिन हम अखिल भारत हिन्दू महासभा के तरफ़ से माँग कर रहे हैं कि ऐसी संस्था की जाँच होनी चाहिए जहा गाय के नाम पर लूटा जा रहा है।

इसी के सम्बन्ध में ज़िलाधिकारी को ज़िलाध्यक्ष मनोज यादव महराज जी जिला संगठन मंत्री सन्तोष कस्यप जिला महामंत्री मनोज गुप्ता ओम जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव जिला मंत्री रमेश चंद्र प्रजापति जिला कार्यालय मंत्री जगदीश राम व संजय संजय मध्य्देसिया व अन्य पदाधिकारियों मैके पर उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!