ताज़ा ख़बरें

विट्ठल मंदिर में नाम सप्ताह उत्सव के उपलक्ष में आयोजित भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की,

खास खबर

*एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा✍️

विट्ठल मंदिर में नाम सप्ताह उत्सव के उपलक्ष में आयोजित भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की,

खंडवा।। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी नाम सप्ताह उत्सव समापन के उपलक्ष्य में श्रावण कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि अनुसार श्री विट्ठल मंदिर में भंडारे का आयोजन हुआ। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि नाम सप्ताह उत्सव के समापन के पश्चात प्रतिवर्ष प्राचीन विट्ठल मंदिर में भोजन प्रसादी का आयोजन आयोजित होता है उसी के अनुरूप मंगलवार को पंचमी के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर दर्शन करने पश्चात पूजन प्रसादी ग्रहण की।
भंडारे के पूर्व मंदिर व्यवस्थापक राम श्याम आष्टेकर द्वारा अन्नपूर्णा माता का पूजन पंडित श्री गिरीश बरकल्ले द्वारा किया गया। पंचमी के दिन आष्टेकर परिवार द्वारा भगवान विट्ठल का प्रातः काल आकर्षक श्रंगार किया गया एवं आरती के पश्चात भोजन प्रसादी के पूर्व सर्वप्रथम ब्राह्मण भोज हुआ । उसके बाद हजारों भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।
सुनील जैन ने बताया कि वितरण मंदिर में आयोजित भंडार में आष्टेकर परिवार के साथ साथ राकेश दशोरे, अंकित पवार, अमित दशोरे,अमित राठौर, कमल माहेश्वरी, पवन अत्रिवाल, नंदू सोनी, लच्छू भाई परिवार, गणेश एवं महिला मंडल का प्रसादी वितरण में काफी सहयोग रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!