ताज़ा ख़बरें

खण्डवा पुलिस के तत्वाधान में नशा-मुक्ति जन-जागृति अभियान के अंतर्गत विशेष अभियान “नशे से दूरी है जरुरी” कार्यक्रम की की गई शुरुआत

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक खण्डवा द्वारा हॉली स्प्रिट स्कूल से 15 दिवसीय नशा-मुक्ति जन-जागृति अभियान का किया गया शुभारंभ

एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा✍️
खण्डवा पुलिस के तत्वाधान में नशा-मुक्ति जन-जागृति अभियान के अंतर्गत विशेष अभियान “नशे से दूरी है जरुरी” कार्यक्रम की की गई शुरुआत
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक खण्डवा द्वारा हॉली स्प्रिट स्कूल से 15 दिवसीय नशा-मुक्ति जन-जागृति अभियान का किया गया शुभारंभ
खंडवा, 15 जुलाई 2025
मध्य प्रदेश में नशीले पदार्थो के बढ़ते उपयोग ने समाज के लिए एक गंभीर चुनौती खड़ी कर दी है, जिससे युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में पड़ रहा है नशे की रोकथाम तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेषकर पुरुषों को इस समस्या से निपटने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशव्यापी जन-जागरुकता अभियान दिनांक 15.07.2025 से 30.07.2025 तक “नशे से दूरी है जरुरी” विशेष अभियान के रुप में चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उपदेश्य समाज के हर वर्ग को ड्रग्स के गंभीर दुष्परिणामों के बारे मे जागरूक करना है।
जिला खंडवा मे नशा-मुक्ति जन-जागृति अभियान को सफल बनाने के लिए दिनांक 15.07.25 को हॉली स्प्रिट स्कूल खण्डवा में कलेक्टर खंडवा श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय, जिला पंचायत सीईओ श्री नागार्जुन बी. गौड़ा, श्रीमती प्रियंका राजावत नगर पालिका निगम कमिश्नर खंडवा, जिला अस्पताल CHMO डॉ. जुगतावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) श्री राजेश रघुवंशी, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव कुमार बारंगे, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अशोक सिंह चौहान, थाना प्रभारी मोघट रोड निरीक्षक धीरेश धारवाल, थाना प्रभारी पदमनगर प्रवीण आर्य, जिला विशेष जिविशा शाखा प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता, रक्षित निरीक्षक अरविन्द दाँगी एवं महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सुलोचना गहलोत सहित जिला खेल अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, सामाजिक न्याय विभाग, अदिम जाति कल्याण विभाग, राजस्व विभाग, गैर सरकारी संगठनों के अधिकारी उपस्थित रहे। नशा मुक्ति जन-जागृति अभियान मे हॉली स्प्रिट स्कूल के लगभग 850 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री महेंद्र तारणेकर द्वारा जिला मे चलाए जा रहे 15 दिवसीय नशा-मुक्ति जन-जागृति अभियान की विस्तृत रूप रेखा बताई गई। पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय ने जिले के सभी प्रमुख विभागों से इस सामाजिक बुराई को दूर करने एवं जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए मिल कर कार्य करने की बात कही। साथ ही अवैध मादक पदार्थ गतिविधियों मे संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध समानांतर रूप से वैधानिक कार्यवाही किए जाने की बात कही। कलेक्टर खंडवा श्री ऋषव गुप्ता ने विद्यार्थियों एवं आम जन को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान मे युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त मे सबसे जल्दी आती है, इसलिए बच्चों पर सतत निगरानी और मार्गदर्शन जरूरी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री राजेश रघुवंशी द्वारा कार्यक्रम मे उपस्थित होने एवं उसे सफल बनाने के लिए सभी अधिकारियों एवं विद्यार्थियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। नशे से दूरी है जरूरी कार्यक्रम के समापन के अवसर पर सभी के द्वारा एक साथ नशा न करने एवं समाज को नशा मुक्त करने की शपथ ली गई।
नशा-मुक्ति जन-जागृति विशेष जागरूकता अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्कूलों मे बैनर, पेम्पलेट के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओ को नशे के प्रति जागरूक किया गया। थाना हरसूद के चौपाटी पर, आम जन एवं महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को, थाना नर्मदानगर के शासकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान में, थाना किल्लौद के शासकीय स्कूल किल्लौद में, थाना धनगांव के शासकीय स्कूल के बच्चों को नशे से दूर रहनेकी समझाइश दी गई। थाना खालवा के उत्कृष्ट विद्यालय खालवा में एसडीओपी हरसूद श्री लोकेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा मादक पदार्थ एवं नशे के दुष्प्रभावों के बारे में किशोर, युवा एवं अन्य नागरिकों को जागरूक करने एवं इसकी लत से दूर रहने के संबंध में पुलिस द्वारा एक अभियान “नशे से दूरी है जरूरी” इस अभियान के तहत बच्चों को विस्तृत जानकारी दी गई एवं बच्चों को नशे से दूर रहने के संबंध में बताया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!