ताज़ा ख़बरें

लियो क्लब खंडवा स्पार्कल द्वारा आई टी आई खंडवा में “युवा कौशल दिवस” पर आयोजित प्रेरणादायक कार्यशाला,

खास खबर

*एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा✍️

लियो क्लब खंडवा स्पार्कल द्वारा आई टी आई खंडवा में “युवा कौशल दिवस” पर आयोजित प्रेरणादायक कार्यशाला,

*”माई स्किल, माई स्टोरी” थीम पर विद्यार्थियों ने साझा की सफलता की कहानियाँ,

वेल्डर ट्रेड के छात्र हाशिम का चयन इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ स्किल्स, अहमदाबाद में रोबोटिक्स वेल्डिंग के लिए,

खंडवा।। लियो क्लब खंडवा स्पार्कल द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खंडवा में विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर “माई स्किल, माई स्टोरी” विषय पर एक प्रेरणादायक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने कौशल और संघर्ष की कहानियाँ साझा कर दूसरों को प्रेरित किया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस कार्यशाला में प्राचार्य एम.डी. सुनवाइया, प्रशिक्षण व प्लेसमेंट अधिकारी नितिन कुशवाह, एवं सामाजिक अध्ययन की प्रशिक्षक श्रीमती निर्मला हितैषी सुरागे विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यशाला की सबसे प्रेरक कहानी रही वेल्डर ट्रेड के छात्र हाशिम की, जिनका चयन कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा संचालित टाटा इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ स्किल्स, अहमदाबाद में कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत रोबोटिक्स वेल्डिंग प्रशिक्षण के लिए हुआ है। यह चयन उनकी तकनीकी दक्षता, निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास का प्रमाण है। प्रो. नितिन कुशवाह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहलें छात्रों में आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का संचार करती हैं। उन्होंने लियो क्लब अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह होरा और सचिव आकांक्षा जोशी की इस नवाचारी सोच के लिए प्रशंसा की। सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में प्राचार्य एम.डी. सुनवाइया ने क्लब एडवाइज़र लायन हर्षा शर्मा की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि “माई स्किल माई स्टोरी जैसे विषय से छात्रों में छिपे हुनर को उजागर करने का सुनहरा अवसर मिलता है।” कार्यक्रम के दौरान सचिव आकांक्षा जोशी ने विद्यार्थियों को स्किल डेवलपमेंट से जुड़े उपयोगी टिप्स भी दिए और कहा, “डिग्री नहीं, कौशल ही सफलता की गारंटी है।” कार्यशाला के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। छात्रों ने इस आयोजन को प्रेरणादायक और भविष्य निर्माण में सहायक बताया। यह आयोजन न केवल हाशिम जैसे प्रतिभाशाली छात्रों को मंच देने वाला बना, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी एक मिसाल पेश कर गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!