ताज़ा ख़बरें

*वी डी शर्मा की जगह आदिवासी या महिला प्रदेश अध्यक्ष

*वी डी शर्मा की जगह आदिवासी या महिला प्रदेश अध्यक्ष*

 

*पिछले छह माह से चल रही अटकलों को मिल सकता है विराम*

 

*धमेंद्र प्रधान को सौांपी गई है चुनाव कराने की जिम्मेदारी*

 

*अधिकतर बार सर्वसम्मति से ही प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है*

 

भोपाल।

 

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चुनाव जुलाई के पहले हफ्ते में होने की संभावना है। केंद्रीय चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र प्रधान की उपस्थिति में चुनाव कराए जाने की तैयारी है। नए प्रदेश अध्यक्ष की कमान आदिवासी या महिला के हाथों में सौंपी जा सकती है। प्रदेश परिषद के 345 सदस्य मिलकर नया प्रदेश अध्यक्ष चुनेंगे

 

केंद्रीय चुनाव अधिकारी की ओर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक तौर पर जारी नहीं हुआ है और न ही प्रधान के आने का कार्यक्रम तय हुआ है। एक दो दिन में दोनों ही घोषणा हो जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर उम्मीदवार के नामांकन दाखिल करने, स्क्रूटनी और नाम वापसी के साथ ही निर्वाचन की घोषणा का पूरा कार्यक्रम घोषित होगा।

 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पिछले छह माह चल रही अटकलों को जुलाई के प्रथम सप्ताह में विराम लग सकता है। एक से तीन जुलाई के बीच पार्टी के चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र प्रधान भोपाल आ सकते हैं। प्रधान की उपस्थित में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराए जाने की तैयारी है।

 

छह माह पहले प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हो जाना था लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम को लेकर सहमति बन पाने के कारण चुनाव टल गया। फिर पहलगाम आतंकी हमले के बाद बनी परिस्थितियों के कारण चुनाव टल गया। अब स्थिति सामान्य है, ऐसे में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई जा सकती है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!