पंचायत उपनिर्वाचन के लिए कार्यक्रम जारी
खंडवा 27 जून, 2025 – म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के खंडवा, पंधाना, पुनासा, छैगांवमाखन, खालवा एवं बलड़ी विकासखंडों में पंचायत पदाधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि जिले में पंच के कुल 40 पद, सरपंच के 3 पद एवं जनपद सदस्य का 1 पद रिक्त है। इनके लिए निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 1 से 8 जुलाई के बीच निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन किया जाएगा तथा इस अवधि में नाम निर्देशन पत्र भी प्राप्त किये जाएंगे। ये नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में प्रातः 10ः30 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक प्राप्त किये जाएंगे।
नाम निर्देशन पत्रों वापसी 11 जुलाई को अपरान्ह 3 बजे तक की जा सकती है। आवश्यकता पड़ने पर मतदान 22 जुलाई को सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। पंच पद के लिए मतगणना की कार्यवाही 22 जुलाई को ही मतदान समाप्ति के तुरंत बाद की जाएगी। जबकि सरपंच व जनपद सदस्य के लिए मतगणना 26 जुलाई को सुबह 8 बजे से विकासखंड मुख्यालय पर होगी।
0 1 minute read









