ताज़ा ख़बरें

पिछले 24 घंटों में जिले में 34.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

खास खबर

पिछले 24 घंटों में जिले में 34.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
खंडवा 27 जून, 2025 – 
जिले में गत चौबीस घंटों में 34.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया पिछले चौबीस घंटे में पुनासा तहसील में 45 मिली मीटर तथा खालवा तहसील में 20 मिमी वर्षा, खंडवा में 52 मिमी, हरसूद में 35 मिमी, एवं पंधाना तहसील में 20 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष की 27 जून तक 109 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी। जबकि इस वर्ष अब तक जिले में 149.8 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक खंडवा तहसील में 195 मिली मीटर हरसूद तहसील में 134 मिली मीटर, पन्धाना तहसील में 122 मिली मीटर, पुनासा तहसील में 125 मिली मीटर तथा खालवा तहसील में 173 मिली मीटर वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!