
कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट
*कटनी*- सुभाष चौक कटनी में पत्रकारों ने दिया सांकेतिक धरना वरिष्ठ पत्रकार गोपाल सिंघानिया, आशीष सोनी, आशुतोष शुक्ला और विवेक शुक्ला की अगुवाई में यह विरोध दर्ज कराया गया।
मामला 31 मई की रात का है, जब सीएसपी बंगले में और बाद में कोतवाली महिला थाने में कवरेज कर रहे पत्रकारों के साथ पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई अभद्रता और गाली-गलौज को लेकर पत्रकारों ने आपत्ति जताई। डीएसपी प्रभात शुक्ला, महिला थाना प्रभारी मंजू शर्मा और कोतवाली प्रभारी अजय बहादुर सिंह पर लगाए गए गंभीर आरोप। अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे पत्रकार समाज में रोष व्याप्त है। धरना प्रदर्शन के माध्यम से चेतावनी – यदि कार्यवाही नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज होगा।हम चुप नहीं बैठेंगे… पत्रकारों का सम्मान सुरक्षित रहना चाहिए











