

त्रिलोक न्यूज । मंडला। मंडला नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 8 श्रीराम वार्ड की पार्षद श्रीमती ज्योति चौरसिया का आज हृदय गति रुकने से दुखद निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से नगर में शोक की लहर दौड़ गई है।
पार्षद ज्योति चौरसिया अपने मिलनसार स्वभाव, जनसेवा और वार्ड के विकास कार्यों को लेकर जानी जाती थीं। वे हमेशा वार्डवासियों की समस्याओं को लेकर सक्रिय रहती थीं और लोगों के बीच लोकप्रिय थीं।
नगर के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों व नागरिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है। उनके निधन को नगर की राजनीतिक और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति दे।
✍️त्रिलोक न्यूज मंडला संवाददाता यासमीन खान