ताज़ा ख़बरें

गौशाला संचालको ने चारा भूसा परिवहन पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,

खास खबर

एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,खण्डवा

गौशाला संचालको ने चारा भूसा परिवहन पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,

खंडवा।। जिले में 20 से अधिकृत पंजीकृत गौशालाएं संचालित है जिनके सफल संचालन के लिए गेहूं, चने की फसल के समय गौग्रास के लिए चारे भूसा का उपयोग किया जाता है, वर्तमान में गेहूं के फसल के पश्चात जो भूसा निकलता है उसका अत्यधिक मात्रा में जिले से बाहर परिवहन किया जा रहा है, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि दूसरे के परिवहन से जिले के गौशालाओ में भूसा, चारा संग्रहण में समस्या उत्पन्न हो रही है, खंडवा से ही लगे हुए हरदा जिले में इस समस्या के निराकरण के लिए प्रशासन ने जिले से बाहर चारा-भूसा परिवहन पर प्रतिबंध लगा दिया है, उसी प्रकार खंडवा में भी बाहर जा रहे भूसे के परिवहन पर प्रतिबंध लगाया जाए जिससे जिले में पशुधन के लिए भूसे की कमी ना हो, इस आशय का ज्ञापन गौशाला संचालकों ने कलेक्टर के नाम अतिरिक्त कलेक्टर के आर बड़ोले को सौंपा, श्री गणेश गौशाला समिति के सचिव रामचंद्र मौर्य के नेतृत्व में निलेश माहुलीकर, भूपेन्द्र सिंह चौहान, आशीष चटकेले,सुनील जैन, मंगलेश तोमर, विनायकराव दराड़े, महेंद्र सिंह तंवर सहित अन्य गौशाला संचालको ने ज्ञापन सौंपा ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!