एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,खण्डवा

धर्म की शिक्षा से प्रशिक्षित दीदीयो द्वारा शिक्षक बनकर समाज के बच्चों के साथ बड़ों को भी शिक्षा का अध्ययन करवाया जा रहा है,
समाज के बच्चे धर्म की शिक्षा के साथ देव दर्शन एवं भगवान का अभिषेक करना सीख रहे हैं,
खंडवा।। दिगंबर जैन खंडेलवाल सरावगी पंचायत ट्रस्ट द्वारा, नवकार संस्कार मंडल, मां त्रिशला पाठशाला घासपुरा के सहयोग से राजस्थान सांगानेर से पधारी प्रशिक्षित आयुषी, साक्षी, देवासी जैन दिदीयो द्वारा समाज के बच्चों को देव दर्शन,भगवान का अभिषेक, णमोकार मंत्र, भक्तांबर पाठ एवं धार्मिक शास्त्र का अध्ययन करवाया जा रहा है, वही बड़े बुजुर्गों को भी द्वारा तत्व ज्ञान धर्म की बातें सिखाई जा रही है, समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर की प्रशिक्षित दिदीयो के द्वारा बाल संस्कार शिक्षण एवं श्रावक श्रावकी तत्वज्ञान शिविर का आयोजन 20 मार्च से 30 मार्च तक जिला अस्पताल के सामने जैन धर्मशाला में आयोजित किया गया है, जहां प्रातः 8:00 बजे से 10:00 बजे तक बच्चों की धार्मिक क्लास लग रही है,दोपहर में श्रावक श्रावकीओ को धर्म का अध्ययन दिदीयो द्वारा करवाया जा रहा है, शुक्रवार को आयुषी दीदी ने धर्म का अध्ययन कराते हुए कहा कि हमें अच्छे मन से स्कूली शिक्षा का अध्ययन कर अच्छे नंबरों से पास होना है वही हमारे धर्म और संस्कृति की जानकारी के लिए भी हमें धर्म संस्कृति से जुड़ी बातों को भी समझना है, ताकि हमारे जीवन में सुख शांति बनी रहे, आज की आवश्यकता है धर्म के संस्कारों से संस्कारित होना, उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए साक्षी दीदी ने कहा कि बच्चों को संपत्ति नहीं संस्कार दीजिए, धर्म के संस्कार जीवन की वह पूंजी है जो भव भवान्तर तक हमारे साथ जाते है, समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि शुक्रवार को संस्कार शिविर का द्वितीय दिवस जिसमें प्रातःकाल भगवान की प्रतिमा का अभिषेक, शांतिधारा करवारकर बच्चों
से सामूहिक पूजन करवाया गया, तत्पश्चात बच्चों को नैतिक जीवन से आध्यात्मिकता की ओर कैसे बढ़े, इस विषय में बतलाया गया, बच्चों को सुविचारों के माध्यम से आगे बढ़ने की सीख दी जाती है। बच्चों को संबोधित करते हुए देवासी दीदी ने कहा कि अच्छी आदतों को कैच करो, ,और बुरी आदतों को आउट करो, हमारे जैन धर्म में सीखने के लिए काफी कुछ है जिसके माध्यम से हम संस्कारित होकर समाज की सेवा में आगे बढ़ सकते हैं, धर्म की शिक्षा के माध्यम से हमे दैनिक जीवन में क्या करना है,इनकी जानकरी प्राप्त कर सकते हैं पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी द्वारा प्रदत्त हाइकू के द्वारा भी कहानी निर्माण इत्यादि गतिविधियाँ करायी गई, जिसमें बच्चों द्वारा अत्यधिक सुन्दर प्रदर्शन कियागया , सुनील जैन ने बताया कि आयोजित संस्कार शिविर में समाज के अध्यक्ष दिलीप पहाड़िया, सचिन सुनील जैन, मनीष जैन सराफा, भरत छाबड़ा, रोहन सेठी, प्रीति लोहाड़िया,माला गदिया, वर्षा सेठी, टीना छाबड़ा,शिल्पी गंगवाल का विशेष सहयोग हें।












