ताज़ा ख़बरें

एंजल्स प्लेनेट के बच्चों का खंडवा रेलवे स्टेशन से अंजन्ती तक शैक्षिक दौरा,

स्कूल की ओर से बच्चों को रेल यात्रा करवाकर नवाचार किया गया,

एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,खण्डवा

एंजल्स प्लेनेट के बच्चों का खंडवा रेलवे स्टेशन से अंजन्ती तक शैक्षिक दौरा,

स्कूल की ओर से बच्चों को रेल यात्रा करवाकर नवाचार किया गया,

खंडवा: अच्छी शिक्षा के साथ बच्चों को ट्रेन यात्रा कराकर एंजल्स प्लेनेट स्कूल ने नवाचार किया, स्कूल के छोटे बच्चों को एक शैक्षिक और मनोरंजक यात्रा के तहत खंडवा रेलवे स्टेशन से अंजन्ती रेलवे स्टेशन तक खंडवा सनावद चल रही मेमू ट्रेन में यात्रा कराई गई, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस दौरान बच्चों को हेड टिकट कलेक्टर श्री पी के चतुर्वेदीजी ने रेलवे स्टेशन और ट्रेन यात्रा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां बताइ,इस शैक्षिक दौरे का उद्देश्य बच्चों को ट्रेन यात्रा का अनुभव देना और उनके ज्ञान में वृद्धि करना था, स्कूल प्रशासन ने बताया कि इस यात्रा में बच्चों ने काफी आनंद लिया और उन्होंने ट्रेन व रेलवे संचालन से जुड़े कई रोचक तथ्यों को समझा।आर पी एफ के सब इंस्पेक्टर ए के सिंह ने पूरे स्टेशन पर बच्चो के सुरक्षा के इंतज़ाम कर सहायता की,यात्रा के दौरान स्कूल के निदेशक रितेश गोयल , प्रमोद पुरी, दर्पण सकलेचा, मोहनीश तिवारी, मनोहर जोशी, उप प्राचार्य डोना , रामेश्वर विंग की प्राचार्य नीलम गोगरी, अन्य शिक्षक स्टाफ भी बच्चों के साथ मौजूद थे, जिन्होंने उनकी सुरक्षा और देखरेख सुनिश्चित की, बच्चों की ट्रेन यात्रा में रेलवे स्टॉफ ने भी मदद की एवं उनका सहयोग रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!