सी.एम. राईज विद्यालय शैक्षणिक सत्र वर्ष 2025-26 के प्रवेश प्रारंभ
📝 खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट….
खरगोन – 07/03/2025 :- महेश्वर नगर के सी.एम.राईज विद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश 11 मार्च 2025 से प्रारम्भ होंगे। प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम दिनांक 25 मार्च 2025 तक रहेगी। प्रवेश विद्यालय में रिक्त सीटों के आधार पर दिया जायेगा। केजी 1 में प्रवेश लाटरी प्रक्रिया के द्वारा किया जायेगा। कक्षा 6 टी, 9 वीं एवं 11वीं मे कैम्पस एंकर विद्यालयों के विद्यार्थियों के प्रवेश पूर्ण होने के उपरांत रिक्त स्थान सीटों पर प्रवेश दिया जायेगा। विस्तृत जानकारी कार्यालय समय पर प्राचार्य सी. एम.राईज विद्यालय से प्राप्त की जा सकती है।