साइबर सुरक्षा दिवस पर महाविद्यालय में हुआ विशेष व्याख्यान
📝 खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट /
खरगोन -04/03/2025 :- प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस खरगोन में भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत प्राचार्य डॉ शैल जोशी के मार्गदर्शन में 04 मार्च को कंप्यूटर विभाग एवं एनसीसी विभाग द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर साइबर सुरक्षा विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कंप्यूटर विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. यूएस बघेल ने की। मुख्य वक्ता प्रो. मनीष रघुवंशी ने छात्रों को साइबर खतरों और सुरक्षा उपायों के बारे में बताया।
इस व्याख्यान में प्रमुख विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा, साइबर अपराध, हैकिंग और उसके बचाव के तरीके तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय। वक्ता ने विशेष रूप से सोशल मीडिया पर सुरक्षा, सुरक्षित पासवर्ड बनाने और संदिग्ध लिंक पर ध्यान रखने की सलाह दी। कार्यक्रम का आभार महाविद्यालय के एन.सी.सी. शाखा प्रभारी प्रो संतोष राठौड़ ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग प्रो राहुल मानवे ने किया। कार्यक्रम में कंप्यूटर विभाग के प्रो नरेंद्र यादव, शशांक गोले और विद्यार्थियों सहित कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहा।
पीएम मातृ वंदना योजना में लापरवाही पर कार्रवाई, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस
5 days ago
(no title)
5 days ago
छपारा – महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
6 days ago
जिला मुख्यालय में मनाया गया महावीर जयंती
6 days ago
विश्व खुशहाली दिवस पर विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच हेतु माइंडमैपिंग और डायरी लेखन के लिए किया प्रेरित
6 days ago
घर से निकला युवक जंगल में मृत मिला, आत्महत्या या साजिश !
6 days ago
*सीधी पुलिस की 1200 किमी दूर ‘धार’ के जंगलों में सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश* *200+ CCTV कैमरों और सायबर सेल की मदद से सुलझी ₹23.80 लाख की सनसनीखेज चोरी; 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार*
6 days ago
चुरहट अस्पताल का निरीक्षण- दवा आपूर्ति, स्वच्छता व डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश ——
6 days ago
श्री इमरान मलिक जी के अध्यक्षता मे दिनाँक 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार को डिन्डौरी मे आम बैठक
6 days ago
पश्चिम क्षेत्र महिला खो-खो टीम में रितिका अमलियार का हुआ चयन