एनसीसी बी सर्टिफिकेट परीक्षा के लिए छात्रों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां
📝 खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट /
पीएम एक्सीलेंस कॉलेज खरगोन में प्राचार्य डॉ. शैल जोशी के मार्गदर्शन में एनसीसी कैडेट्स के लिए बी सर्टिफिकेट परीक्षा को लेकर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान में लेफ्टिनेंट पुष्पेंद्र द्वाराएनसीसी की बी सर्टिफिकेट परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां छात्रों को दी गईं।
इस दौरान कैडेट्स को परीक्षा के पैटर्न, आवश्यक दस्तावेजों, अनुशासन, और तैयारी के महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में बताया गया। लेफ्टिनेंट पुष्पेंद्र ने छात्रों को परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए रणनीतियां और अभ्यास के टिप्स भी साझा किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया और अपनी शंकाओं का समाधान किया। इस अवसर पर कॉलेज प्रशासन और एनसीसी अधिकारी भी उपस्थित रहे।यह सत्र छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ, जिससे उन्हें परीक्षा की तैयारी में और अधिक स्पष्टता मिली। एनसीसी बी सर्टिफिकेट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्रों को शुभकामनाएं दी गईं।