त्रिलोक न्यूज़ रिपोर्टर भोपाल प्रवीण कुमार दुबे
8839125553
डॉ. अनामिका अंबर ने देशप्रेम और राम भक्ति की कविताओं से समां बांध दिया। उनकी कविता ‘राम भक्त ही राज करेगा, दिल्ली के सिंहासन पर’ पर पूरा पंडाल जयश्री राम के नारों से गूंज उठा। मैनपुरी से आए बलराम श्रीवास्तव ने भी देशप्रेम की कविताएं सुनाईं। विष्णु सक्सेना, सुश्री मेधा, अमन अक्षर और लक्ष्मण नेपाली ने भी अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।
कार्यक्रम में भोजपुर मंदिर के श्रीमहंत पवन गिरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। नई दिल्ली से आईं डॉ. मेधा ने न कोई हंगामा न कोई तूफान ही उठा, दबे पांव कैसे गुज़र रही है जिंदगी, माया महाठगिनी की सहेली होकर भी, बच्चे की हथेली पे नाचती लट्टू है जिंदगी… रचना के माध्यम से आम व्यक्ति की जिंदगी की कठिनाइयों को बयां किया।














