खरगोनमध्यप्रदेश

4 मार्च को पॉलिटेक्निक कॉलेज खरगोन में युवा संगम का आयोजन

कंपनियों द्वारा तकनीकी एवं गैर तकनीकी रिक्त पदों पर की जाएगी भर्ती

04 मार्च को पॉलीटेक्निक कॉलेज खरगोन में युवा संगम का आयोजन

 

कंपनियों द्वारा तकनीकी एवं गैर-तकनीकी रिक्त पदों पर की जाएगी भर्ती

 

📝खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट  /

कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के मार्गदर्शन में तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 04 मार्च को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, उमरखली रोड, खरगोन में रोजगार, स्व-रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने युवा संगम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा तकनीकी एवं गैर-तकनीकी रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। स्वरोजगार के लिए ऋण प्रदाता शासकीय विभागों द्वारा भी युवाओं को जानकारी प्रदान की जाएगी।

 

युवा संगम में 8वीं से स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा उत्तीर्ण युवक जिनकी उम्र 18 से 30 वर्ष हो, वह अपनी शैक्षणिक योग्यताओं की अंकसूचियां, रोजगार कार्यालय का पंजीयन, समग्र आईडी (अनिवार्य), जाति एवं मूल निवासी के प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियां तथा अपने पासपोर्ट साइज के दो फोटो लेकर युवा संगम में उपस्थित होकर लाभ उठा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये हेल्पलाइन नम्बर 07282-232787 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!