खरगोनमध्यप्रदेश

खरगोन शहर की जल प्रदाय योजना की हुई समीक्षा

खरगोन शहर की जल प्रदाय योजना की हुई समीक्षा

 

 खरगोन से अनिल बिलवे की ख़ास रिपोर्ट /
मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री निगवाल के निर्देश पर खरगोन शहर की विश्व बैंक वित्त पोषित जलावर्धन योजना की समीक्षा बैठक 20 फरवरी को नगरपालिका परिषद के सभाग्रह में आयोजित की गई। बैठक में श्री कमलाकांत जोशी, जल प्रदाय प्रभारी, पीआईयू के श्री अनिल देवड़ा तथा जल वितरण कर्मचारी, जेएमसी कंपनी के जल वितरण कर्मचारी की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया। वर्तमान में नगरपालिका के कर्मचारियों द्वारा शहर में 20 प्रतिशत व जेएमसी के द्वारा 80 प्रतिशत जल वितरण का कार्य किया जा रहा है।

 

शहर के लगभग 30 स्थानों पर नगरपालिका के 16 कर्मचारियों द्वारा जल वितरण किया जा रहा है। अन्य क्षेत्रों में पानी का प्रेसर कम होेने के कारण जेएमसी कंपनी के कर्मचारियों द्वारा पाईप लाईन मरम्मत का कार्य किया जा रहा है, किन्तु कार्य की गति धीमी होने से नागरिकों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कार्य की गति बढ़ाने के लिये निकाय द्वारा लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराने के बावजूद भी कार्य की गति को नही बढ़ाते हुए कार्य धीमी गति से किया जा रहा है। कलेक्टर द्वारा 15 मार्च 2025 की डेड लाईन दी गई है। साथ ही आगामी माह में होली, गणगौर एवं रमजान प्रारंभ होने जा रहा है। शहर में पेजयल, वितरण सुनिश्चित किया जाए तथा व्यर्थ बह रहे पानी के लिये नल संयोजन विच्छेद की कार्यवाही की जाए। शहर में कुन्दा नदी में बहाव बंद होने के कारण 38 किलोमीटर दूर खारक डेम से पानी की व्यवस्था करनी होती है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!