ताज़ा ख़बरें

नव वर्ष की पावन बेला में ऊटकुंआ स्थित मेहंदीपुर वाले बालाजी मंदिर में रुद्राभिषेक कार्यक्रम आज,

मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर सभी के कल्याण के लिए सुबह हवन एवं आरती,

नव वर्ष की पावन बेला में ऊटकुंआ स्थित मेहंदीपुर वाले बालाजी मंदिर में रुद्राभिषेक कार्यक्रम आज,

मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर सभी के कल्याण के लिए सुबह हवन एवं आरती,

खंडवा- प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 1 जनवरी बुधवार को शिवाजी चौक ऊंटकुआ स्थित श्री मेहंदीपुर वाले बालाजी मंदिर रामधाम में भगवान हनुमान जी का रुद्राभिषेक आयोजन होगा, वर्ष 2010 में 1 जनवरी को मेहंदीपुर वाले बालाजी मंदिर का शुभारंभ हुआ था, मंदिर के 15 वे वर्ष के स्थापना दिवस पर नव वर्ष की पावन बेला में श्री मेहंदीपुर वाले बालाजी परमार्थ समिति के तत्वावधान में 1 जनवरी बुधवार को रुद्राभिषेक कार्यक्रम अंतर्गत 7:00 बजे से 9:00 बजे तक हनुमान जी का रुद्राभिषेक 10:00 बजे से 12:00 बजे तक विश्व शांति एवं सभी के कल्याण के लिए हवन एवं आरती, दोपहर 1:00 से 4:00 तक महाप्रशादी एवं संध्या 7:00 बजे महा आरती का आयोजन आयोजित होगा। मंदिर के पुजारी पंडित उमेश डोरवाल ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से रुद्राभिषेक कार्यक्रम में उपस्थित होकर पुण्य प्राप्त करने का अनुरोध किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!